Page Loader
BMW जनवरी से बढ़ाने जा रही अपनी कारों कीमत, इतने बढ़ेंगे 
BMW की कारें जनवरी, 2024 से महंगी हो जाएंगी (तस्वीर: BMW)

BMW जनवरी से बढ़ाने जा रही अपनी कारों कीमत, इतने बढ़ेंगे 

Dec 11, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने अगले महीने यानी जनवरी, 2024 से भारत में अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है। BMW इंडिया के मुताबिक, वाहनों की कीमत में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी और यह नए साल से लागू होंगी। जर्मन कार निर्माता ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रास्फीती सहित कई कारकों के कारण यह फैसला जरूरी हो गया था। इससे पहले ऑडी भी ऐसी घोषणा कर चुकी है।

इतनी होगी महंगी 

एंट्री-लेवल कार भी हो जाएगी इतनी महंगी 

BMW भारत में 27 मॉडल पेश करती है, जिनमें 5 इलेक्ट्रिक कार भी शामिल हैं। घोषणा के मुताबिक कीमत में इजाफा 2 फीसदी होगा, जो कंपनी की देश में सबसे सस्ती पेशकश पर भी करीब एक लाख रुपये आएगा। BMW की यहां एंट्री-लेवल SUV X1 है, जिसकी शुरुआती कीमत 48.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अगर इस पर 2 फीसदी कीमत बढ़ाई जाए तो यह 97,800 रुपये महंगी हो जाएगी। कंपनी इस महीने के अंत तक सटीक कीमतों का खुलासा करेगी।

बयान 

कंपनी ने कहा-संतुलन के लिए जरूरी हो गया कीमत वृद्धि 

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "मूल्य वृद्धि बदलती गतिशीलता, विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती इनपुट लागत में संतुलन को बनाए रखेगा।" कंपनी 2 सीरीज ग्रैन कूपे, 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन, M 340i, 5 सीरीज, 6 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और मिनी कंट्रीमैन का निर्माण भारत में करती है। BMW Z4, M4 कूपे, X3 M40i, X4 M40i, M5, M8 कूपे, XM और इलेक्ट्रिक कार iX1, i4, i7 और iX का आयात करती है।