Page Loader
भारत में 2021 के अंत तक लॉन्च होगी BMW की बाइक F900 XR
BMW F900 XR बाइक

भारत में 2021 के अंत तक लॉन्च होगी BMW की बाइक F900 XR

लेखन अभिषेक
Jul 21, 2021
07:30 am

क्या है खबर?

जर्मन वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपने 2022 संस्करण की बाइक F900 XR का अनावरण किया है। इस बाइक को साल 2021 के अंत तक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतारने की योजना है। BMW ने अपनी इस बाइक को शानदार डिजाइनर स्पोर्टी लुक दिया है। जबकि इसके कुछ अन्य फीचर्स को और इंजन को बिना बदलाव किए हुए इसकी दूसरी बाइकों की तर्ज पर रखा गया है। आइए जानते हैं बाइक के सभी फीचर्स के बारे में।

डिजाइन

फुल LED लाइटिंग युक्त स्पोर्टी लुक

2022 संस्करण की BMW F900 XR को मस्कुलर फ्यूल टैंक, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट, पिलियन ग्रैब के साथ स्टेप अप सिंगल पीस सीट और उठी हुई ट्रांसपैरेंट विंडस्क्रीन के जरिए शानदार स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ की सुविधा युक्त 6.5 इंच का TFT इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, लाइटिंग के लिए फुल LED सेटअप और ब्लैक ऑउट पहिए दिए गए हैं। बाइक ट्रिपर ब्लैक के साथ ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक और रेसिंग रेड कलर विकल्पों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

जानकारी

बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला दमदार इंजन

बाइक में 895cc का वाटर कूल्ड, इनलाइ 2-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 8,500rpm पर 99 हॉर्सपावर से 6,750rpm पर 92Nm का उच्चतम टार्क उत्पन्न करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

सुरक्षा

दो राइडिंग फीचर्स के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BMW ने इस बाइक में बेहतर इंतजाम किए हैं। इसके दोनों पहियों में स्विचेबल ट्रांजैक्शन कंट्रोल फीचर की सुविधा और ABS फीचर्स के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा प्रदान की गई है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए सामने वाले पहिए में 43 मिलीमीटर का इन्वर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फ्रोक्स और बाइक के पिछले हिस्से में सेंट्रल स्प्रिंग स्ट्रट के साथ अडजेस्टेबल प्रीलोडेड की सुविधा है। बाइक में रोड और रेन, दो राइडिंग मोड उपलब्ध हैं।

जानकारी

इस कीमत में उपलब्ध होगी यह बाइक

अमेरिका वाहन बाजार में BMW की इस नई बाइक की एक्स शोरूम कीमत 11,695 US डॉलर (लगभग 8.73 लाख रुपये) तय की गई है। भारतीय वाहन बाजार में यह बाइक इस साल के अंत में लॉन्च की जाएगी।