LOADING...
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 1 फरवरी से होगा आयोजित, ये कंपनियां करेंगी शिरकत 
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का 1 फरवरी से आयोजन होगा (तस्वीर: एक्स/@subratkar)

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 1 फरवरी से होगा आयोजित, ये कंपनियां करेंगी शिरकत 

Jan 24, 2024
03:09 pm

क्या है खबर?

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का पहला एडिशन 1-3 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कॉन्सेप्ट वाहन, EV चार्जिंग और बैटरी टेक्नोलॉजी, शहरी गतिशीलता समाधान, ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम और विभिन्न प्रकार के पावरट्रेन प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो में 50 से अधिक देशों के 600 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। इस अवसर पर मर्सिडीज-बेंज GLA और AMG GLE 53 कूप के फेसलिफ्ट मॉडल के साथ EQG SUV कॉन्सेप्ट का प्रदर्शन करेगी।

भागीदर 

एक्सपो में कार और दोपहिया वाहन निर्माता होंगे शामिल 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में BMW, फोर्स मोटर, होंडा, हुंडई, इसुजु, किआ, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, MG मोटर्स, स्कोडा, टाटा मोटर्स, टोयोटा सहित अन्य कई कार निर्माता कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा, बजाज, हीरो, होंडा, यामाहा, रॉयल एनफील्ड, सुजुकी, TVS मोटर और एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक जैसी कई अन्य दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां शिरकत कर रही हैं। इस दौरान भविष्य के वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक भी प्रदर्शित होंगी।

अन्तरराष्ट्रीय कंपनियां 

कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी आएंगी  

ग्लोबल एक्सपो 2024 में भारत में कारोबार कर रही वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी भाग लेंगी और उनमें से एक प्रमुख नाम विनफास्ट का है। इस वियतनामी कंपनी ने हाल ही में एक नए EV निर्माण प्लांट लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.5 लाख तक है। इसके अलावा, कंपनी की भारत में 4 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है।