Page Loader
बजाज पल्सर N250 को अपडेट करने की चल रही तैयारी, क्या बदलाव मिलेगा? 
बजाज पल्सर N250 के अपडेटेड मॉडल में USD फोर्क मिलेंगे (तस्वीर: बजाज)

बजाज पल्सर N250 को अपडेट करने की चल रही तैयारी, क्या बदलाव मिलेगा? 

Jan 22, 2024
05:23 pm

क्या है खबर?

बजाज अपनी पल्सर रेंज को अपडेट करने पर काम कर रही है। हाल ही बजाज पल्सर N250 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें सस्पेंशन के लिए फ्रंट में USD फोर्क नजर आए हैं। इसको छोड़कर यह मौजूदा मॉडल के समान ही नजर आती है। यह पल्सर NS रेंज में पाई जाने वाली यूनिट के समान है, लेकिन आरामदायक राइडिंग के लिए N250 में इसकी स्थिति अलग हो सकती है। यह F250 वेरिएंट में भी उपलब्ध हो सकती है।

स्क्रीन 

पल्सर 250 में मिल सकती है नई स्क्रीन 

बजाज पल्सर 250 के डिजाइन की बात करें तो इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, नया फ्रंट काउल, LED प्रोजेक्टेड हेडलैंप, LED DRLs और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। दोपहिया वाहन में पिलर ग्रैब रेल के साथ स्प्लिट-स्टाइल सीट और स्टब्बी एग्जॉस्ट, गियर-पोजिशन इंडिकेटर और ड्यूल-चैनल ABS के साथ आती है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा उपलब्ध है। इसमें हाल ही में बजाज पल्सर NS160 में दिखाई दी 5-इंच TFT स्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है।

पावरट्रेन 

पहले के समान होगा पावरट्रेन 

नई पल्सर 250 में मौजूदा के समान 248.7cc, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड FI इंजन मिलेगा, जो 24.5ps की पावर और 21.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा जाएगा। यह बाइक 185 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। अपडेटेड मॉडल की कीमत मौजूदा की 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहने की संभावना है। यह सुजुकी जिक्सर SF 250, KTM ड्यूक 200 और यामाहा FZ25 से मुकाबला करती है।