Page Loader
बजाज पल्सर 125 का 2023 मॉडल डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए बदलाव 
2023 बजाज पल्सर 125 के लॉन्च से पहले इसके फीचर लीक हो गए हैं (तस्वीर:ट्विटर@adi60666)

बजाज पल्सर 125 का 2023 मॉडल डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए बदलाव 

Apr 12, 2023
10:52 pm

क्या है खबर?

बजाज की पल्सर 125 का 2023 मॉडल लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है। इसके बाद बाइक में किए गए बदलाव और फीचर सामने आ गए हैं। बाइक का डिजाइन पहले जैसा ही है, लेकिन इसे नए रंग और ग्राफिक्स से स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके नए 6-स्पोक अलॉय व्हील्स भी ग्राफिक्स से डिजाइन किए हैं। बाइक का सेमी-डिजिटल कंसोल दूरी के साथ रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी और एमिशन वार्मिंग लाइट भी प्रदर्शित करता है।

इंजन

नई पल्सर को BS6 फेज-2 मानकों के हिसाब से किया अपडेट 

नई बजाज पल्सर को BS6 फेज-2 मानकों के अनुरूप अपेडेट किया गया है। इसमें एक दूसरी जनरेशन का ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम दिया गया है। इस बाइक में पहले जैसा 124.4cc, 2-वाल्व पावरट्रेन दिया है, लेकिन यह अब इलेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर के जगह फ्यूल इंजेक्टर के साथ आता है। नई पल्सर में एक अपडेटेड इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) भी होगी। इसके मौजूदा मॉडल की कीमत 80,173 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके अपडेटेड मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।