Page Loader
अप्रिलिया SR 175 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 
अप्रिलिया SR 175 स्कूटर SR 160 की जगह लेगा (तस्वीर: एक्स/@ApriliaIndia)

अप्रिलिया SR 175 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 

Jul 15, 2025
05:56 pm

क्या है खबर?

अप्रिलिया ने भारत में पहली बार SR 175 को लॉन्च किया है और यह उसके स्कूटर पोर्टफोलियो में SR 160 की जगह लेगा। SR 175 की स्टाइलिंग SR 160 जैसी ही है, लेकिन डिजाइन आक्रामक और स्पोर्टी दिखता है। कंपनी ने इसके रंग और ग्राफिक्स को नया रूप दिया है और 2 रंगों- मैट प्रिजमैटिक डार्क और ग्लॉसी टेक व्हाइट में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कंपनी ने नया SR 125 भी लॉन्च कर दिया है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है SR 175

SR 175 में पुरानी LCD यूनिट की जगह अब 5.5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले लगा है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। साथ ही USB चार्जिंग पोर्ट और फुल LED लाइटिंग जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक सेटअप के साथ सिंगल-चैनल ABS की सुविधा दी गई है। स्कूटर में 14-इंच के अलॉय व्हील्स और सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक यूनिट दी गई है।

कीमत 

कितनी है स्कूटर की कीमत?

स्कूटर में नया 174.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 13.08bhp की पावर और 14.14Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी कीमत 1.26 लाख रुपये है। दूसरी तरफ SR 125 में 5.5-इंच का TFT डिस्प्ले, हेडलैंप और इंडिकेटर्स के लिए फुल LED लाइटिंग और अपडेटेड 125cc इंजन दिया गया है। यह प्रिज्मेटिक डार्क, मैट ब्लैक, ग्लॉसी रेड और टेक व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है और कीमत 1.20 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।