LOADING...
होडा एलिवेट से लेकर हुंडई क्रेटा तक, ये हैं सबसे ऊंची 5 SUVs
कई SUVs ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हैं

होडा एलिवेट से लेकर हुंडई क्रेटा तक, ये हैं सबसे ऊंची 5 SUVs

Mar 08, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

भारत की उबड़-खाबड़ और क्षतिग्रस्त सड़कों पर गाड़ियों का ग्राउंड क्लीयरेंस खरीदारों के लिए काफी मायने रखता है। गड्ढों से भरी सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स से लेकर ग्रामीण पगडंडियों और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस आपके ड्राइविंग अनुभव को बेहतर और सुरक्षित बना सकता है। अगर, आप भी सबसे ऊंची कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसी SUVs के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

#1

होंडा एलिवेट: 11.59 लाख रुपये

जापानी कार निर्माता होंडा की एलिवेट 220mm की ऊंचाई के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों में सबसे अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस का दावा करती है। यह अपनी बेजोड़ व्यावहारिकता के लिए जानी जाने वाली SUV विशाल केबिन, कई फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ आती है। होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड CVT से जोड़ा है। इसकी शुरुआती कीमत 11.59 लाख रुपये है।

#2

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर: 10.95 लाख रुपये

ऊंचाई के मामले में टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर दूसरे नंबर पर आती है। इसका 210mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ काफी हद तक भारत की हर तरह की सड़क स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त जगह के साथ आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। इसमें एक 1.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन (114bhp/141Nm) और दूसरा 1.5-लीटर नैचुरल पेट्रोल (102bhp/139Nm) इंजन लगा है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर की कीमत 10.95 लाख रुपये से शुरू होकर 19.76 लाख रुपये तक जाती है।

Advertisement

#3

टाटा हैरियर: 12.89 लाख रुपये

टाटा हैरियर का 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर आसानी से चलने में सक्षम बनाता है। साथ ही इसमें विशाल इंटीरियर और लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बूट स्पेस भी है। इसमें मजबूत सुरक्षा विशेषताएं और प्रीमियम फीचर्स की एक लंबी सूची भी मौजूद है। हैरियर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें एक 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल (167bhp/350Nm) और 1.5-लीटर हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन (167bhp/280Nm) मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 12.89 लाख रुपये है।

Advertisement

#4

किआ सेल्टोस: 10.99 लाख रुपये

दक्षिण कोरियाई कंपनी की किआ सेल्टोस 200mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जो इसे अपने समकक्ष मॉडल से थोड़ी बेहतर बनाती है। साथ ही इसका डिजाइन भी काफी अलग है। यह तकनीक से भरपूर SUV है, जिसमें कई तरह के फीचर्स और सुविधाएं हैं, जो लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाती हैं। सेल्टोस 3 इंजन विकल्पों- नैचुरल पेट्रोल इंजन (113bhp/144Nm), टर्बो-पेट्रोल (158bhp/253Nm) और टर्बो-डीजल इंजन (114bhp/250Nm) मिलते हैं। सेल्टोस की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

#5

हुंडई क्रेटा: 10.79 लाख रुपये

हुंडई क्रेटा कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है और इसका 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस रोजमर्रा की ड्राइविंग में आने वाली सभी ऊबड़-खाबड़ सड़कों और स्पीड ब्रेकरों को आसानी से पार करने के लिए पर्याप्त है। इस गाड़ी में सेल्टोस के समान 1.5-लीटर इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें एक नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट (113bhp/144Nm), दूसरी टर्बो-पेट्रोल यूनिट (158bhp/250Nm) और तीसरा डीजल इंजन (114bhp/250Nm) है। इसकी कीमत 10.79-20.20 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement