खरीदना चाहते हैं अपनी पहली कार, ये हैं 5 सबसे किफायती मॉडल
क्या है खबर?
भारत में GST की दरें कम होने के बाद एंट्री लेवल कारों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। ये पहली बार गाड़ी खरीदने का सपना पूरा करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन गई हैं। शुरुआत करने वाले कम खर्चे के साथ ड्राइविंग सीख सकते हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और कई कंपनियां किफायती विकल्प पेश करती हैं। यहां 5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली पेट्रोल कारों के विकल्प दिए हैं।
#1
मारुति सुजुकी S-प्रेसो की कीमत: 3.5 लाख रुपये
GST में कटौती के बाद S-प्रेसो देश की सबसे सस्ती पेट्रोल कार बन गई है। इसकी कीमत ऑल्टो से भी कम हो गई है। इसकी कीमत 3.5 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 5.25 लाख रुपये तक जाती है। इसे पेट्रोल के साथ-साथ CNG ईंधन विकल्प में भी उपलब्ध करवाया जाता है। यह पेट्रोल इंजन के साथ 24.12 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसमें सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग, ABS के साथ EBD जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
#2
मारुति ऑल्टो K10 की कीमत: 3.7 लाख रुपये
सस्ते विकल्पों में मारुति की K10 उपलब्ध है, जिसकी कीमत 3.7 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 5.45 लाख रुपये तक जाती है। यह मॉडल पेट्रोल के साथ CNG विकल्प में आती है। दावा किया है कि यह पेट्रोल इंजन के साथ 24.38 किमी/लीटर का माइलेज देती है। कार निर्माता ने ऑल्टो को 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया है। इसमें ABS की सुविधा भी दी गई है। यह शहरी सड़कों पर अच्छा विकल्प हो सकता है।
#3
रेनो क्विड की कीमत: 4.30 लाख रुपये
रेनो की ओर से भी क्विड को 5 लाख रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की 6 लाख रुपये तक जाती है। रेनो क्विड को 2024 में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटाेमैटिक ट्रांसमिशन के साथ अपटेड किया गया था। साथ ही गाड़ी में 14 सेफ्टी फीचर मिलते हैं। इसका पेट्रोल पावरट्रेन 22.30 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
#4
टाटा टियागो की कीमत: 4.57 लाख रुपये
टाटा मोटर्स की हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो एक और सस्ता विकल्प है। इस कार की कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 7.82 लाख रुपये तक जाती है। इसे पेट्रोल के साथ CNG के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। पेट्रोल इंजन 20.09 किमी/लीटर का माइलेज देती है। गाड़ी सेंटर कंसोल, AC वेंट, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ ही मल्टी-फंक्शन पावर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स से लैस है।
#5
सिट्रॉन C3 की कीमत: 4.95 लाख रुपये
सिट्रॉन C3 हैचबैक भी आपके लिए अच्छा किफायती विकल्प बन सकता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, एकीकृत टर्न इंडीकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल विंग मिरर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कार में 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.2-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसे मायसिट्रॉन कनेक्ट स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से कनेक्टेड कार तकनीक मिलती है। इसकी कीमत 4.95 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।