LOADING...
2026 रेनो डस्टर के माइलेज का खुलासा, जानिए 1 लीटर पेट्रोल में कितना दौड़ेगी
2026 रेनो डस्टर के माइलेज का खुलासा हो गया है

2026 रेनो डस्टर के माइलेज का खुलासा, जानिए 1 लीटर पेट्रोल में कितना दौड़ेगी

Mar 25, 2026
04:50 pm

क्या है खबर?

रेनाे ने पिछले दिनों भारत में अपनी नई डस्टर को लॉन्च कर दिया है। इसमें लुक, परफॉर्मेंस, ड्राइविंग गुणवत्ता, हैंडलिंग बैलेंस, डिजाइन, फीचर्स और उपकरण, केबिन एम्बियंस और सेफ्टी के मामले में सुधार किया है। कार निर्माता ने नई रेनो डस्टर के ARAI प्रमाणित माइलेज आंकड़ों का खुलासा कर दिया है। इसके केवल 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल के आंकड़े जारी किए गए हैं। यह 1 लीटर पेट्रोल में 18.45 किलाेमीटर दौड़ सकती है।

लुक 

ऐसा है नई डस्टर का लुक 

2026 डस्टर को शार्प और आधुनिक डिजाइन दिया गया है। इसमें चौकोर, उभरे हुए व्हील आर्च और व्यापक ब्लैक क्लैडिंग हैं। भारतीय मॉडल में आइब्रो के आकार के LED DRLs वाले खास LED हेडलाइट्स भी हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करते हैं। हेडलाइट्स के बीच में डस्टर बैज वाली ट्रेपेजॉइडल ग्रिल है, जबकि पिक्सेल स्टाइल LED फॉग लैंप इसके आधुनिक लुक को पूरा करते हैं। अंदर, फाइटर जेट के कॉकपिट से प्रेरित ड्राइवर-केंद्रित केबिन दिया है।

माइलेज 

ट्रांसमिशन विकल्पों के आधार पर कैसे हैं माइलेज आंकड़े?

रेनो डस्टर का 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पावर और टॉर्क आउटपुट देता है। यह 163PS की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT से जोड़ा गया हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों के आधार पर माइलेज देखें तो DCT विकल्प के साथ ARAI प्रमाणित ईंधन दक्षता 18.45 किमी/लीटर है और MT विकल्प के साथ यह 17.75 किमी/लीटर है। इस गाड़ी की कीमत 10.29-18.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement