LOADING...
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 
2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 3 नए रंगों में पेश किया है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 

Apr 26, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में 2025 हंटर 350 को लॉन्च कर दिया है। मोटरसाइकिल में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कुछ हार्डवेयर बदलाव भी किए गए हैं। 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 3 नए रंगों- रियो व्हाइट, लंदन रेड और टोक्यो ब्लैक में पेश किया है। बेस वेरिएंट में फैक्ट्री ब्लैक विकल्प मिलेगा, जबकि मिड वेरिएंट रियो व्हाइट और डैपर ग्रे शेड्स में आएगी। टॉप वेरिएंट को टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड और रेबेल ब्लू शेड्स में उपलब्ध है।

बदलाव 

बाइक में किए गए हैं ये बदलाव 

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फीचर अपडेट में एक नई LED हेडलाइट और एक 27W टाइप-C फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्लिप और असिस्ट क्लच पाने वाली कंपनी की पहली 350cc मोटरसाइकिल बन गई है। लेटेस्ट बाइक के पिछला हिस्से के सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया है, जिसमें ड्यूल-रेट स्प्रिंग है। इससे सफर आरामदायक होगा। इसके अलावा बाइक निर्माता ने आरामदायक राइडिंग के लिए सीट फोम और हैंडलबार में भी मामूली बदलाव किए हैं।

कीमत 

इतनी है इस बाइक की कीमत 

कंपनी की सबसे किफायती बाइक के अपडेटेड मॉडल में 349cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन को आसान बनाने के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 1.49 लाख रुपये, मिडिल वेरिएंट की 1.76 लाख रुपये और टॉप-स्पेक की 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अगस्त, 2022 में लॉन्च के बाद से दुनियाभर में 5 लाख हंटर बेची जा चुकी हैं।