LOADING...
2025 होंडा XL750 ट्रांसलप भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 होंडा XL750 ट्रांसलप को आक्रामक लुक दिया गया है (तस्वीर: एक्स/@aspibhathena)

2025 होंडा XL750 ट्रांसलप भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत 

Jun 16, 2025
06:37 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भारत में 2025 XL750 ट्रांसलप को लॉन्च किया है। इसके लिए बिगविंग डीलरशिप पर बुकिंग खोल दी है और डिलीवरी अगले महीने शुरू होगी। नई होंडा XL750 ट्रांसलप को 2 रंगों- रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक में पेश किया गया है। इस मोटरसाइकिल में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल है, जो अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैफिक को अलर्ट करता है। इसके साथ ही ऑटो टर्न सिग्नल कैंसलेशन और बैकलिट कंट्रोल के साथ भी आती है।

फीचर्स 

इन फीचर्स से लैस है बाइक 

नई XL750 ट्रांसलप में आक्रामक स्टाइलिंग के साथ एयरोडायनामिक वाइजर और नया ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। लेटेस्ट बाइक में आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील, 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन मिलती है, जो ऑप्टिकल बॉन्डिंग की बदौलत सूरज की रोशनी में पढ़ने में बेहतर है। डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक कनेक्टिविटी ऐप को सपोर्ट करती है, जिससे राइडर एक हैंडलबार पर लगे चार-तरफा टॉगल स्विच से म्यूजिक, कॉल, SMS अलर्ट और नेविगेशन को कंट्रोल कर सकते हैं।

कीमत 

कितनी है नई XL750 ट्रांसलप की कीमत?

XL750 ट्रांसलप में 755cc पैरेलल-ट्विन सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 9,500rpm पर 90.5bhp की पावर और 7,250rpm पर 75Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है और स्मूथ हैंडलिंग के लिए थ्रॉटल-बाय-वायर (TBW) से सहायता प्राप्त है। राइडर 5 राइडिंग मोड- स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रेवल और यूजर के बीच टॉगल कर सकते हैं, जो पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC), इंजन ब्रेकिंग और ABS सेटिंग्स को एडजस्ट करते हैं। इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।