Page Loader
2024 यामाहा R15 V4 बाइक लाॅन्च, नए रंगों में किया अपडेट 
2024 यामाहा R15 V4 बाइक भारत में अगले साल लॉन्च होगी (तस्वीर: यामाहा)

2024 यामाहा R15 V4 बाइक लाॅन्च, नए रंगों में किया अपडेट 

Sep 26, 2023
07:36 pm

क्या है खबर?

यामाहा ने जापान में नई R15 V4 को लॉन्च किया है। इस बाइक के 2024 मॉडल को नए रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें एक R7 के समान पूरी तरह ब्लैक रंग के विकल्प में उपलब्ध है। यह ब्लैक-आउट कंपोनेंट के साथ भी आता है। इसके साथ ही डार्क ब्लूश ग्रे मेटैलिक रंग का विकल्प भी है, जिसमें मुख्य पेंट गहरा नीला है। इसमें पहियों पर नीयन यलो रंग और बॉडीवर्क पर ग्राफिक्स से डिजाइन किया है।

फीचर्स 

इन फीचर्स से लैस है यह बाइक 

नई यामाहा R15 V4 बाइक का डिजाइन पहले जैसा ही रखा है। इसमें आकर्षक विंडस्क्रीन, मस्कुलर फ्यूल टैंक, पतली DRLs से घिरी हेडलाइट, एरोहेड मिरर, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स और एक अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा, दोपहिया वाहन ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अलॉय व्हील्स के साथ आती है। इस बाइक का वजन करीब 142 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल कैपेसिटी 11 लीटर है।

पावरट्रेन 

पहले जैसा ही है पावरट्रेन 

2024 R15 V4 के हार्डवेयर और कंपोनेंट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले जैसा ही 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वाल्व, VVA सिस्टम के साथ फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 18.1bhp की पावर और 14.1Nm टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक में ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, टू-वे क्विकशिफ्टर और राइड मोड भी मिलते हैं। भारत में R15 V4 का अपडेटेड मॉडल अगले साल पेश किया जा सकता है और कीमत मौजूदा 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा होगी।