NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई रेंज रोवर इवोक से उठा पर्दा, सामने आए नए हेडलाइट्स समेत ये फीचर्स  
    अगली खबर
    नई रेंज रोवर इवोक से उठा पर्दा, सामने आए नए हेडलाइट्स समेत ये फीचर्स  
    रेंज रोवर इवोक से उठा पर्दा (तस्वीर: लैंड रोवर)

    नई रेंज रोवर इवोक से उठा पर्दा, सामने आए नए हेडलाइट्स समेत ये फीचर्स  

    लेखन अविनाश
    Jun 21, 2023
    11:31 am

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश ऑटोमेकर लैंड रोवर ने अपनी रेंज रोवर इवोक के 2024 वेरिएंट को पेश कर दिया है। कंपनी इसे अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    2024 रेंज रोवर इवोक को अंदर और बाहर सिरेमिक हाइलाइट्स, वुडेन डिजाइन, लेजर-कट वुडेन पीस हैंडल से लैस किया गया है। नए फीचर्स से तौर पर इसमें नई लाइट्स, अधिक कैमरा और कर्व डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ मिलने वाला है।

    लुक

    कैसा है नई रेंज रोवर इवोक का लुक? 

    रेंज रोवर के 2024 इवोक का लुक इसके मौजूदा मॉडल के समान रखा गया है। इसमें फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और नए LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स मौजूद हैं।

    रेंज रोवर में ग्राहकों को 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी, जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग में खरीद सकेंगे।

    इंजन

    2024 रेंज रोवर इवोक में मिलेंगे 2 इंजनों के विकल्प 

    2024 रेंज रोवर इवोक SUV को 1.5-लीटर इंजन (160hp/309Nm) के साथ उतारा जा सकता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जुड़ा है।

    साथ ही इसमें एक 2.0-लीटर का स्ट्रेट-सिक्स, इंजेनियम डीजल इंजन का भी विकल्प मिल सकता है, जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर और 38.2kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 249hp की पावर जनरेट करता है।

    हाइब्रिड मोड में यह गाड़ी 50 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    केबिन

    गाड़ी के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    नई रेंज रोवर इवोक में वुडेन डिजाइन के साथ शानदार केबिन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मोनोटोन सेमी-एनिलिन लेदर, फर्नीचर-ग्रेड लेदर और दो 'अल्ट्राफैब्रिक्स' सीटें दी जा सकती हैं।

    कार में कढ़ाई पैटर्न और सिरेमिक-लेपित के साथ गियर शिफ्टर, वॉल्यूम नियंत्रण के साथ-साथ टेरेन डायल भी दिए गए हैं।

    इस लग्जरी कार में 11.4 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 11.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जायेगा।

    जानकारी

    क्या होगी 2024 रेंज रोवर इवोक की कीमत? 

    2024 रेंज रोवर इवोक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है लैंड रोवर 

    लैंड रोवर एक ब्रिटिश ऑटोमोबाइल और टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है, जिसपर जगुआर कंपनी का मालिकाना हक है। रोवर कंपनी लिमिटेड ने अपनी पहली 4WD ऑफ-रोडर को 1948 में बनाया था।

    1951 में इसे किंग जॉर्ज VI द्वारा रॉयल वारंट और 2001 में कंपनी ने एंटरप्राइज के लिए क्वीन्स अवार्ड जीता। आपको बता दें कि वर्तमान में कंपनी डिफेंडर, डिस्कवरी, डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर जैसी बेहतरीन गाड़ियों की बिक्री करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेंज रोवर
    लैंड रोवर
    लग्जरी कार
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल
    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें अमिताभ बच्चन
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    लैंड रोवर

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार

    लग्जरी कार

    लेम्बोर्गिनी हुराकन स्टेराटो की तुलना में कितनी बेहतर है फेरारी 296 GTS? यहां जानिए  कार की तुलना
    लेक्सस LBX के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, 5 जून को उठेगा पर्दा  लेक्सस
    नई लेक्सस LC 500h कूपे कार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.39 करोड़ रुपये   ऑटोमोबाइल
    मर्सिडीज-मेबैक कारों के नाइट सीरीज स्पेशल एडिशन को मिला शानदार लुक  मर्सिडीज-बेंज

    कार न्यूज

    स्कोडा सुपर्ब का सेडान कार का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया   स्कोडा कार
    नई लेक्सस LBX SUV से उठा पर्दा, साल के अंत में होगी लॉन्च   लेक्सस
    #NewsBytesExplainer: मारुति सुजुकी स्विफ्ट कैसे बनी सफल हैचबैक कार? जानिए गाड़ी का सफर #NewsBytesExplainer
    निसान ने मैग्नाइट की 1 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का बनाया कीर्तिमान, जानिए इसकी खासियत  निसान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025