NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    अगली खबर
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    जानिए हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में क्या फीचर्स मिलेंगे (तस्वीर: हुंडई)

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी आई सामने, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  

    लेखन अविनाश
    Oct 14, 2023
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी हुंडई इस समय अपनी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट SUV पर काम कर रही है। कंपनी अगले साल की शुरुआत में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

    अब इस गाड़ी के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई हैं। कंपनी क्रेटा फेसलिफ्ट के लुक को अपडेट करने वाली है। साथ ही इसे 2 इंजनों के विकल्प में उतारा जाएगा।

    आइये इस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    आगामी हुंडई क्रेटा को मिलेगा मस्कुलर लुक

    आगामी SUV हुंडई क्रेटा को कंपनी की 'सेंसियस स्पोर्टीनेस' डिजाइन लैंग्वेज के बेस पर बनाया गया है।

    गाड़ी को मस्कुलर लुक देने के लिए इसमें लंबा और तराशा हुआ बोनट, ब्लैक आउट ग्रिल, स्प्लिट-टाइप डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ ट्राई-बीम LED हेडलाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, बड़े विंडस्क्रीन और चौड़े एयर डैम दिए गए हैं।

    कार के पीछे की तरफ रूफ माउंटेड स्पॉइलर, फॉक्स स्किड प्लेट और बूमरैंग शेप की LED टेललाइट्स दिए जा सकते हैं।

    इंजन

    2 इंजनों के विकल्प में आएगी क्रेटा फेसलिफ्ट 

    कुछ महीने पहले हुंडई क्रेटा SUV के 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मॉडल को बंद कर दिया था। इस वजह से क्रेटा फेसलिफ्ट केवल 2 इंजन के विकल्प में आएगी।

    पहला इसमें 1.5-लीटर का एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 113hpकी पावर और 144Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा इसमें 1.5-लीटर के टर्बो-डीजल मोटर का विकल्प मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    गाड़ी में मिलेंगे ये फीचर्स

    हुंडई क्रेटा में आरामदायक 5-सीटर केबिन मिल सकता है। इसमें एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, लेदर की स्पोर्ट्स सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, केबिन में बेहतर अनुभव के लिए नीले रंग की एम्बिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    इस SUV में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 10.24 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी उपलब्ध होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS और EBD भी हैं।

    जानकारी

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 11 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    हुंडई भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मिड साइज SUV क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है।

    देश में इस SUV की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसे चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान स्पॉट किया गया।

    इसमें हुंडई कोना इलेक्ट्रिक में उपलब्ध पावरट्रेन इस्तेमाल किया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हुंडई मोटर कंपनी
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज
    हुंडई

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हुंडई मोटर कंपनी

    हुंडई एक्सटर की डिलीवरी के लिए लंबा हुआ इंतजार, जानिए कितना है वेटिंग पीरियड हुंडई एक्सटर
    हुंडई अल्काजार के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर चल रहा काम, हो सकते हैं ये बदलाव हुंडई की कारें
    हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जानिए इसके खास फीचर्स  हुंडई वेन्यू
    हुंडई ने बिक्री में पिछले महीने घरेलू बाजार में दर्ज की बढ़त, जानिए कैसा रहा निर्यात  सेल्स रिपोर्ट

    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV.e8 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    स्कोडा स्लाविया नए मैट ब्लैक एडिशन में होगी लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स   स्कोडा कार
    होंडा अगले साल लाएगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV प्रोलॉग, जानिए खासियत  होंडा
    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो वेरिएंट नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए क्या मिलेगा   स्कोडा कुशाक

    कार न्यूज

    BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो ने भारत में दी दस्तक, इन गाड़ियों से करेगी मुकाबला कार की तुलना
    रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट की कीमत हुई घोषित, जानिए इसकी खासियत    रेंज रोवर
    निसान मैग्नाइट SUV को मिल सकता है अपडेट, जानिए क्या होंगे बदलाव   निसान
    होंडा एलिवेट बनाम सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस: तुलना से समझिये कौन-सी SUV है बेहतर  कार की तुलना

    हुंडई

    नई हुंडई वरना सेडान कार की बुकिंग शुरू, टीजर इमेज भी जारी   हुंडई की कारें
    हुंडई वेन्यू नए फीचर्स के साथ हुई अपडेट, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी हुंडई मोटर कंपनी
    नई हुंडई i10 की टेस्टिंग शुरू, अगले साल भारत में दस्तक देगी यह हैचबैक कार  हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई ने शुरू की माइक्रो CUV Ai3 की टेस्टिंग, टाटा पंच और इग्निस को देगी टक्कर  हुंडई मोटर कंपनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025