NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV700 को मिल सकता है अपडेट, जानिए क्या होंगे बदलाव
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV700 को मिल सकता है अपडेट, जानिए क्या होंगे बदलाव
    महिंद्रा XUV700 को मिल सकता है अपडेट (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV700 को मिल सकता है अपडेट, जानिए क्या होंगे बदलाव

    लेखन अविनाश
    Sep 09, 2023
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस समय अपनी सबसे दमदार गाड़ी महिंद्रा XUV700 को अपडेट करने की योजना बना रही है।

    जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी को जल्द ही नए 6-सीटर वेरिएंट में उतार सकती है। इसके अलावा इस गाड़ी के लुक को भी अपडेट किया जा सकता है। महिंद्रा इस गाड़ी के पावरट्रेन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगी।

    आइये जानते हैं कि इस गाड़ी में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।

    लुक

    नए लुक में आएगी महिंद्रा XUV700

    आगामी महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, जैसे कि नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक होंगी, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स।

    इसके अलावा इसमें नया लोगो भी मिलेगा, जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज में दिया जाता है। XUV700 को कई नए रंगों के विकल्प में भी लॉन्च किए जाने की खबर है।

    इंजन

    इंजन में नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

    मौजूदा मॉडल के समान ही 2023 महिंद्रा XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। इसके डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिलेगा, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन मिल सकता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

    केबिन

    नए 6-सीटर वेरिएंट में भी आ सकती है गाड़ी 

    वर्तमान में महिंद्रा XUV700 5-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में आती है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नई XUV700 को 6-सीटर वेरिएंट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    फीचर्स में इसमें डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    लग्जरी फीचर्स के लिए इसमें सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ, ADAS तकनीक और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया जाएगा।

    जानकारी

    क्या होगी नई महिंद्रा XUV700 की कीमत? 

    भारतीय बाजार में नई महिंद्रा XUV700 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    साल 2021 महिंद्रा ने भारत में अपनी महिंद्रा XUV500 को अपनी प्रीमियम कार महिंद्रा XUV700 से रिप्लेस कर दिया था।

    लॉन्च के बाद से ही XUV700 की जबरदस्त डिमांड चल रही है और इस वजह से कार का वेटिंग पीरियड भी अधिक है।

    भले ही कंपनी XUV500 को अब नहीं बेचती, लेकिन महिंद्रा की तरफ से अब भी डीलरशिप पर इस वाहन के पार्ट्स और सर्विस प्रदान किए जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV700
    आगामी SUV
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा लेकर आ रही नया स्कॉर्पियो-N पिकअप ट्रक, 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होगा पेश  महिंद्रा की कारें
    डीजल गाड़ियों पर बैन की हो रही बात, फिर केवल पेट्रोल वेरिएंट में आएंगी ये SUVs ऑटोमोबाइल
    साल की दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों का चला जादू, लिस्ट में ये मॉडल्स शामिल इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में ये कंपनियां लाने वाली हैं इलेक्ट्रिक कारें, पाइपलाइन में 20 से अधिक गाड़ियां   इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा XUV 700 के फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या घटा और क्या बढ़ा? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    एक महीने में तीसरी बार वापस बुलाई जा रहीं महिंद्रा XUV700, फिर आई नई खराबी ऑटोमोबाइल
    XUV700 पर आधारित होगी महिंद्रा की अपकमिंग XUV800 इलेक्ट्रिक, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किलोमीटर महिंद्रा एंड महिंद्रा
    भारत में जल्द दस्तक देगी महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक महिंद्रा एंड महिंद्रा

    आगामी SUV

    फॉक्सवैगन लेकर आ रही एक नई 7-सीटर गाड़ी टेरॉन, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  फॉक्सवैगन की कारें
    रेनो राफेल कूपे से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ अगले साल देगी दस्तक   रेनो की कारें
    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा BE.05, कूपे लुक में देश में जल्द आएंगी ये गाड़ियां  ऑटोमोबाइल
    टाटा कर्व SUV: इलेक्ट्रिक और ICE के साथ-साथ CNG वेरिएंट में भी आएगी गाड़ी, जानिए फीचर्स    टाटा मोटर्स

    ऑटोमोबाइल

    टोयोटा करेगी लाइनअप का विस्तार, जल्द लाएगी 2 रिबैज गाड़ियां   टोयोटा
    BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो लग्जरी कार का उत्पादन बंद कर सकती है कंपनी, जानिए वजह BMW कार
    हुंडई क्रेटा और अल्काजार के एडवेंचर एडिशन हुए लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  हुंडई मोटर कंपनी
    टाटा पंच iCNG खरीदने से पहले जान लें किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025