Page Loader
एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला अपडेट, नेविगेशन और हिल-होल्ड असिस्ट तकनीक के साथ हुआ लॉन्च
एथर 450x नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च (तस्वीर: एथर एनर्जी)

एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला अपडेट, नेविगेशन और हिल-होल्ड असिस्ट तकनीक के साथ हुआ लॉन्च

लेखन अविनाश
Jan 07, 2023
05:34 pm

क्या है खबर?

एथर एनर्जी ने भारत में अपने तीसरी पीढ़ी के एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इस मॉडल को लॉन्च किया था और अब इसे अपडेट कर रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में वेक्टर-स्टाइल नेविगेशन और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही इसे चार नए रंगों के विकल्प भी मिले हैं। स्कूटर में 3.7kWh बैटरी पैक और 6kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

डिजाइन

कैसा है एथर 450X का लुक?

नई एथर 450X का डिजाइन इसे मौजूदा मॉडल के सामान ही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर एक एप्रन-माउंटेड LED हेडलाइट, फ्लैट फुटबोर्ड, एक फ्लश-फिटेड साइड स्टैंड, डिजाइनर मिरर, नए डिजाइन के स्टेप-अप सीट और स्मूथ LED टेललैंप दिए गए हैं। स्कूटर में ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला एक 7.0 इंच का कलर TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मौजूद है। दोपहिया वाहन में प्रीमियम MRF टायरों के साथ 12 इंच के मिक्स्ड मेटल के एलाय व्हील्स दिए गए हैं।

रेंज

सिंगल चार्ज में देगा 146 किलोमीटर की रेंज

लेटेस्ट स्कूटर 450X एक 6kW के PMS इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है, जो एक बड़े 3.7kWh, IP67-रेटेड, लिथियम-आयन बैटरी पैक से जुड़ा है। यह सेटअप एक बार चार्ज करने पर 146 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। मौजूदा 2.9kwh बैटरी की क्षमता वाला एथर 450 प्लस फुल चार्ज होने पर 100 किमी की रेंज देता है। यह इको और नॉर्मल मोड में आता है, जो क्रमश: 70 किमी और 60 किमी की रेंज देते हैं।

फीचर्स

नए एथर 450X में मिलते हैं ये फीचर्स

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नए एथर 450X में एक कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और चार राइडिंग मोड- इको, राइड, स्पोर्ट और व्रैप दिए गए हैं। साथ ही इसके आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। स्कूटर के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे के छोर पर एक मोनो-शॉक यूनिट को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें वैकल्पिक टायर प्रेशर मोनेटरिंग सिस्टम (TPMS) भी उपलब्ध है।

जानकारी

क्या है नई एथर 450X की कीमत?

2023 एथर 450X को भारत में 1.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इसके साथ एक पोर्टेबल होम चार्जर यूनिट भी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन या कंपनी के डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

एथर एनर्जी की स्थापना 2013 में तरुण मेहता और स्वप्निल जैन ने की थी। फरवरी, 2016 में कंपनी ने बेंगलुरू में एक प्रौद्योगिकी सम्मेलन सर्ज में अपना पहला स्कूटर S340 पेश किया था, लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण इसे लॉन्च नहीं किया गया। कंपनी ने 2018 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 लॉन्च किया था। इसके बाद 2020 में इसके अपडेटेड वेरिएंट 450X को लॉन्च किया था। अभी पिछले साल ही कंपनी ने इसे फिर अपडेट किया है।