टीजर इमेज में दिखी 2022 रेंज रोवर, जानिए क्या कुछ है नया
क्या है खबर?
जगुआर लैंड रोवर 26 अक्टूबर को अपनी लेटेस्ट कार रेंज रोवर SUV के 2022 वेरिएंट को पेश करेगी।
ब्रांड ने आगामी चार पहिया वाहन की टीजर इमेज जारी कर इसके जल्द पेश होने की ओर संकेत दिया है।
वाहन को नए डिजाइन और नई तकनीक से लैस सुविधाओं वाले शानदार केबिन के साथ लॉन्च किया जायेगा।
कंपनी इस कार में मल्टीपल पावरट्रेन के विकल्प भी दे सकती है।
आइये जानते हैं क्या कुछ मिलेगा इस कार में ।
डिजाइन
कैसा होगा 2022 रेंज रोवर का लुक?
कंपनी ने 2022 रेंज रोवर को अपनी नई मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध होंगे।
कार के किनारे ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील भी मिलेंगे ।
कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी आकर्षक बनातें हैं।
जानकारी
कार को मल्टीपल पॉवरट्रेन के विकप्ल में पेश किया जायेगा
रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 रेंज रोवर को पेट्रोल और डीजल इंजनों के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जायेगा। कार में एक शुद्ध इलेक्ट्रिक मोटर का भी विकल्प मिल सकता है।
फीचर्स
कार के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स
2022 रेंज रोवर में एक शानदार 5-सीटर केबिन होने की उम्मीद है, जिसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मल्टिफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।
केबिन में नवीनतम कनेक्टिविटी सुविधाओं को सपोर्ट करने वाला ब्रांड का नवीनतम PV प्रो इंफोटेनमेंट पैनल भी दिया कजा सकता है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, क्रैश सेंसर और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
जानकारी
इस कीमत पर लॉन्च हो सकती है कार
पांचवीं जनरेशन की रेंज रोवर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, भारत में इसे आउटगोइंग मॉडल से थोड़ा प्रीमियम रखा जाना चाहिए जिसकी कीमत 2.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।