Page Loader
भारत में लॉन्च हुई नई होंडा अफ्रीका ट्विन, ऑफरोडिंग फीचर्स से है लैस
भारत में लॉन्च हुई नई होंडा अफ्रीका ट्विन

भारत में लॉन्च हुई नई होंडा अफ्रीका ट्विन, ऑफरोडिंग फीचर्स से है लैस

लेखन अविनाश
Mar 17, 2022
04:35 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स को लॉन्च कर दिया है। साथ ही इसकी बुकिंग कंपनी की एक्सक्लूसिव बिग विंग टॉपलाइन डीलरशिप पर शुरू हो गई है। होंडा ने अपनी इस एडवेंचर बाइक को दो वेरिएंट ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन पर्ल ग्लेयर व्हाइट ट्राइकलर स्कीम में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 1082.96cc का पैरेलल ट्विन इंजन दिया है। आइये इसके अन्य फीचर्स जानते हैं।

डिजाइन

कैसा है बाइक का लुक?

डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक मौजूदा अफ्रीका ट्विन के जैसी ही दिखती है। इसमें ढलान वाला फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट, एग्जॉस्ट और ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन लगाई गई है। बाइक में LED इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बेहतर लाइटिंग के लिए LED सेटअप जैसे फीचर्स से लैस है। साथ ही इसमें ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। इसे सेमी-डबल क्रैडल स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एडजस्टेबल सीट और रैली स्टाइल LCD डिस्प्ले भी दिया गया है।

इंजन

पॉवरफुल इंजन के साथ आती है अफ्रीका ट्विन

इसमें 1,084cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 7,500rpm पर 103hp और 6,250rpm पर 104Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें क्विकशिफ्टर के विकल्प के साथ 6-स्पीड डीसीटी या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी शामिल है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 175mm और सीट की ऊंचाई 820mm है। वहीं, सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक यूनिट दिया गया है।

फीचर्स

बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें होंडा के सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), व्हीली कंट्रोल, चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड्स (अर्बन, रेन, ग्रेवल और टूर) के साथ-साथ दो कस्टमाइजेबल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाइक में मिलने वाला डिस्प्ले ऐपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें नए डिजाइन का 24.5 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।

जानकारी

क्या है इस काम की कीमत?

होंडा ने अपनी अफ्रीका ट्विन बाइक के पर्ल ग्लेयर व्हाइट ट्राइकलर को 16.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक को 17.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है।

लेटेस्ट लॉन्चिंग

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

होंडा ने अपनी नई होंडा CB300R बाइक को जनवरी में भारत में लॉन्च किया था। इस बाइक को दो रंगो के विकल्प- मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में लाया गया गया है। नई होंडा CB300R के पॉवरट्रेन के लिए इसमें PGM-FI तकनीक के साथ 286cc का DOHC चार-वाल्व वाला लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है।