Loading...
शी जिनपिंग के BRICS सम्मेलन में आने पर संशय, चीन बोला- अभी तक कोई जानकारी नहीं
शी जिनपिंग के भारत आने पर अभी अनिश्चितता की स्थिति है

शी जिनपिंग के BRICS सम्मेलन में आने पर संशय, चीन बोला- अभी तक कोई जानकारी नहीं

लेखन आबिद खान
Sep 10, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने पर अभी भी संशय है। नई दिल्ली में सम्मेलन शुरू होने में 48 घंटे से भी कम वक्त बचा है, लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने अभी तक जिनपिंग के भारत आने की पुष्टि नहीं की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि राष्ट्रपति जिनपिंग की नई दिल्ली यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बयान

चीनी प्रवक्ता बोले- अभी कोई जानकारी नहीं

जब जियाकुन से पूछा गया कि क्या जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करेंगे, तो उन्होंने कहा, "आपके द्वारा उठाए गए प्रश्न के संबंध में, मेरे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।"

चीन ने अभी तक जिनपिंग की यात्रा की पुष्टि नहीं की है और इस बारे में कोई जानकारी दी है कि क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

सम्मेलन

आखिरी बार 2019 में भारत आए थे जिनपिंग

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होना है। अगर जिनपिंग इसमें शामिल होने भारत आते हैं, तो ये 2019 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा।

चीनी राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब दोनों देश सीमा तनाव के कारण सालों से तनावपूर्ण संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने उच्च स्तरीय चर्चा के लिए चीन की यात्रा की थी।

ADVERTISEMENT