Loading...
सिंगापुर के प्रधानमंत्री को सालाना 27 करोड़ रुपये वेतन मिलेगा, ट्रंप से 7 गुना ज्यादा
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के वेतन में करीब 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

सिंगापुर के प्रधानमंत्री को सालाना 27 करोड़ रुपये वेतन मिलेगा, ट्रंप से 7 गुना ज्यादा

लेखन आबिद खान
Sep 09, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

सिंगापुर सरकार ने अपने प्रधानमंत्री, मंत्रियों और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के वेतन में करीब 64 प्रतिशत या 11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद उनका सालाना वेतन 27 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वेतन से 7 गुना ज्यादा है। ट्रंप को सालाना करीब 3.79 करोड़ रुपये वेतन मिलता है। वोंग पहले से दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन वाले प्रधानमंत्री थे।

बढ़ोतरी

उप प्रधानमंत्री का वेतन भी बढ़ा

बदलाव के बाद उपप्रधानमंत्री का निर्धारित वेतन 14.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 22.94 करोड़ रुपये हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्रियों को उनकी वरिष्ठता और पोर्टफोलियो की जिम्मेदारियों के आधार पर 13.5 करोड़ रुपये से 21.59 करोड़ रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

हालांकि, ये मानक वेतन हैं और मंत्रियों को तुरंत पूरी राशि नहीं मिलेगी। मौजूदा राजनीतिक पदधारियों को 15 अक्टूबर से 9 प्रतिशत तक का एकमुश्त समायोजन मिलेगा और कुछ वेतन व्यक्तिगत प्रदर्शन और जिम्मेदारियों पर निर्भर होगा।

बयान

प्रधानमंत्री बोले- वेतन बढ़ोतरी दान करने की योजना बना रहा

वोंग ने कहा कि वे वेतन में हुई बढ़ोतरी को सही और अच्छे कामों के लिए दान करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, "राजनीतिक वेतन एक कठिन और भावनात्मक मुद्दा है। मुख्य बिंदु यह था कि क्या सिंगापुर देश को आगे ले जाने के लिए आवश्यक गुणवत्ता वाले राजनीतिक नेतृत्व को आकर्षित करना जारी रख सकता है। हमारा प्रारंभिक बिंदु यह है: अच्छी सरकार अच्छे नेतृत्व पर निर्भर करती है।"

ADVERTISEMENT