Loading...
'बिग बॉस 20': माही विज ने जबरन छेड़ा तलाक का मुद्दा? ईशा रिखी-मैरी कॉम को घसीटा 
'बिग बॉस 20' में तलाक पर बात करती दिखीं माही विज

'बिग बॉस 20': माही विज ने जबरन छेड़ा तलाक का मुद्दा? ईशा रिखी-मैरी कॉम को घसीटा 

Sep 08, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में माही विज बतौर प्रतियोगी शामिल हो चुकी हैं। शो के हालिया एपिसोड में वह ईशा रिखी और मैरी कॉम के साथ तलाक के मुद्दे पर बात करती नजर आईं, जबकि दोनों ने इस विषय पर बात करने से इनकार किया। बाद में, माही ने शो को "तलाकशुदा लोगों का खास शो" कहा और जोर दिया कि भले तलाक हो गया हो, लेकिन एक्स के साथ पुरानी अच्छी यादें होती ही हैं।

सवाल-जवाब

माही ने तलाक को लेकर मैरी और ईशा से बातचीत की

एपिसोड के दौरान, माही ने मैरी से उनके तलाक के बारे में पूछा, लेकिन बॉक्सर ने इस पर बात करने से मना कर दिया।

माही ने तर्क दिया कि एक्स के बारे में सिर्फ नकरात्मक बातें करना जरूरी नहीं, कुछ सकारात्मक बातें भी हो सकती हैं।

हालांकि, मैरी ने तब भी मना कर दिया और उनका साथ ईशा ने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वह तलाक पर बात करना नहीं चाहती, तो माही जबरदस्त चर्चा क्यों कर रही हैं।

तलाक

माही ने तलाक के बाद बिग बॉस को अपनी "दूसरी पारी" बताया

ईशा और मैरी ने भले बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन माही का कहना था कि जय भानुशाली से तलाक के बाद यह शो उनके लिए दूसरी पारी है।

बता दें, माही और जय ने इसी साल आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था।

वहीं, ईशा ने शो में आने से ठीक 5 दिन पहले पति रैपर बादशाह से तलाक का ऐलान किया था, जबकि मैरी और उनके पति करुण ओन्खोलर ने 2025 में तलाक लिया था।

ADVERTISEMENT