NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पर्यटक को खा गई शार्क, पेट में मिली शादी की अंगूठी के जरिए हुई पहचान
    दुनिया

    पर्यटक को खा गई शार्क, पेट में मिली शादी की अंगूठी के जरिए हुई पहचान

    पर्यटक को खा गई शार्क, पेट में मिली शादी की अंगूठी के जरिए हुई पहचान
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 08, 2019, 06:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पर्यटक को खा गई शार्क, पेट में मिली शादी की अंगूठी के जरिए हुई पहचान

    अपनी पत्नी का 40वां जन्मदिन बनाने के लिए हिंद महासागर के एक टापू पर आए एक पर्यटक के गायब होने के कुछ दिन बाद पता चला है कि उसे शार्क खा गई थी। एक शार्क के पेट से उसका हाथ बरामद किया गया था, जिसमें लगी अंगूठी के जरिए उसकी पत्नी ने उसके शव की पहचान की। शार्क के पेट से बरामद शरीर के अन्य हिस्सों का भी DNA टेस्ट किया जा रहा है।

    लैगून में तैराकी करने गए रिचर्ड टर्नर नहीं लौटे वापस

    स्कॉटलैंड के रहने वाले 44 वर्षीय रिचर्ड मार्टिन टर्नर हाल ही में अपनी पत्नी का 40वां जन्मदिन बनाने के लिए हिंद महासागर स्थित रियूनियन आइलैंड पर आए थे। 2 नवंबर को वह आइलैंड के हर्मिटेज लैगून पर तैराकी करने गए, लेकिन वापस नहीं आए। उनके काफी समय तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी ने सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन ने नाव और हेलीकॉप्टर से कोना-कोना छान मारा, लेकिन टर्नर का कोई सुराग नहीं मिला।

    पत्नी ने बताया, बेहतरीन तैराक थे टर्नर

    इसके अलावा खोजी कुत्तों की मदद से समुद्र तट पर भी खोजा गया। उनकी पत्नी के मुताबिक टर्नर एक बेहतरीन तैराक था, लेकिन उसे तैराकी पर जाने के बाद उसे समुद्र से बाहर आते हुए नहीं देखा गया।

    प्रशासन ने मारी चार शार्क, एक के पेट से मिला अंगूठी पहना हुआ हाथ

    इस बीच प्रशासन ने चार टाइगर शार्कों को पकड़ कर मार डाला। इनमें एक शार्क की ऑटोप्सी करने करने पर उसके पेट से अंगूठी पहना हुआ हाथ बरामद हुआ। टर्नर की पत्नी ने इसी अंगूठी के जरिए अपने पति की पहचान की और बताया कि ये उनकी शादी की अंगूठी है। शार्क के अंदर से प्राप्त अन्य अवशेषों की पहचान करने के लिए उनका DNA टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं बाकी तीन टाइगर शार्कों की भी ऑटोप्सी होगी।

    दूसरी सबसे खतरनाक शार्क होती हैं टाइगर शार्क

    टाइगर शार्क को ग्रेट व्हाइट के बाद मनुष्य के लिए दूसरी सबसे खतरनाक शार्क माना जाता है। ये 10-14 फीट लंबी और 650 किलोग्राम वजनी हो सकती हैं। ये 15 साल तक जीवित रह सकता हैं।

    अधिकारी कर रहे जांच, शार्क के खाने से पहले टर्नर की मौत हुई या नहीं

    अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि टर्नर की मौत डूबकर हुई जिसके बाद उन्हें शार्क ने खाया या फिर शार्क उन्हें जिंदा ही खा गई। अधिकारियों ने टर्नर के तैरते वक्त शार्कों के इलाकों में जाने की संभावना जताई है। हालांकि, इलाके में चार टाइगर पाने जाने और टर्नर की मौत के बावजूद स्थानीय लोगों ने हर्मिटेज लैगून को सुरक्षित बताया है। बता दें कि हिंद महासागर स्थित रियूनियन आइलैंड फ्रांस के अधिकार क्षेत्र में आता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    DNA
    फ्रांस

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज सोमवार को लेंगे शपथ, जानें उनके बारे में केंद्र सरकार
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला टी-20 विश्व कप
    विनोद कांबली का विवादों से रहा है पुराना नाता, इन आपराधिक मामलों में आ चुका नाम विनोद कांबली
    PSL: प्रदर्शनी मैच के दौरान स्टेडियम के पास धमाका, बाबर आजम सहित प्रमुख खिलाड़ी थे मौजूद  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    DNA

    डोडो आएंगे वापस, 350 साल से विलुप्त पक्षी को विज्ञान से दोबारा जीवन देने का प्रयास  मॉरीशस
    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग ब्राजील
    श्रद्धा वॉल्कर के ही थे जंगल में मिले बाल और हड्डी, DNA जांच में हुई पुष्टि दिल्ली पुलिस
    मध्य प्रदेश: रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद मिलने के 10 साल बाद आरोपी बरी हत्या

    फ्रांस

    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका
    भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई पनडुब्बी INS वागीर, जानें इसमें क्या है खास भारतीय नौसेना
    फ्रांस: दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन अजब-गजब खबरें
    फ्रांसः पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, हमलें में 6 घायल पेरिस

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023