NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ICE ने लॉस एंजिल्स में क्यों की कार्रवाई? जानिए कितने अवैध प्रवासियों पर है खतरा
    अगली खबर
    ICE ने लॉस एंजिल्स में क्यों की कार्रवाई? जानिए कितने अवैध प्रवासियों पर है खतरा
    लॉस एंजिल्स में क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

    ICE ने लॉस एंजिल्स में क्यों की कार्रवाई? जानिए कितने अवैध प्रवासियों पर है खतरा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 11, 2025
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के सबसे धनी और ताकतवर लोगों का घर माने जाने वाला लॉस एंजिल्स शहर इस समय विरोध प्रदर्शन की आग में जल रहा है।

    इन विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स सैनिकों के बाद अब समुद्री सेना मरीन भी तैनात कर दी है। हालांकि, इसके बाद भी स्थिति काबू में नहीं आ रही।

    इस बीच आइए जानते हैं आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) लॉस एंजिल्स में आखिर र्कारवाई क्यों की है।

    कार्रवाई

    ICE ने क्यों की कार्रवाई?

    रिपोर्ट के अनुसार, ICE को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि लॉस एंजिल्स में लाखों की संख्या में अवैध प्रसासी बसे हुए हैं।

    ऐसे में उसने 7 जून को फैशन जिले में एक गोदाम को निशाना बनाकर छापामार कार्रवाई करते हुए 24 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया।

    ICE अधिकारियों का आरोप है कि नियोक्ताओं ने अवैध प्रवासियों के झूठे दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें श्रमिक के रूप में दिखाया है। इसके बाद वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

    हालात

    वर्तमान में लॉस एंजिल्स में क्या है स्थिति?

    विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने वहां 4,000 नेशनल गार्ड्स और 700 मरीन तैनात किए हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया है।

    इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट भी शुरू कर दी है। लोगों ने प्रदर्शन के बहाने कई प्रमुख स्टोर लूट लिए। एपल के शोरूम करोड़ों का माल साफ कर दिया।

    इस बीच मेयर करेन बास ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की है।

    आबादी

    लॉस एंजिल्स काउंटी में हैं एक करोड़ लोगों की घर

    लॉस एंजिल्स काउंटी दक्षिणी कैलिफोर्निया के 4,000 वर्ग मील में फैली हुई है।

    इसमें लॉस एंजिल्स शहर के साथ-साथ पॉश बेवर्ली हिल्स, हॉलीवुड, लॉन्ग बीच, मालिबू, पासाडेना, सांता मोनिका और कई अन्य समुदाय शामिल हैं।

    यह लगभग 1 करोड़ लोगों का घर है जो कैलिफोर्निया की आबादी का 27 प्रतिशत है। अमेरिकी जनगणना के अनुसार, इनमें से एक तिहाई विदेशी मूल के व्यक्ति हैं। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में इन लोगों का बड़ा योगदान है।

    संख्या

    लॉस एंजिल्स में कितनी है अवैध प्रवासियों की संख्या?

    लॉस एंजिल्स शहर लगभग 39 लाख लोगों का घर है, जिनमें से 35 प्रतिशत से अधिक अमेरिका के बाहर पैदा हुए हैं।

    दक्षिणी कैलिफोर्निया डॉर्नसिफ विश्वविद्यालय द्वारा 2020 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, लॉस एंजिल्स में लगभग 9 लाख लोग अवैध प्रवासी हैं, जिनमें से कई एक दशक से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे हैं।

    हालात यह है कि हर परिवार में कम से कम एक सदस्य के पास जरूरी दस्तावेजों की कमी है।

    नागरिक

    लॉस एंजिल्स में 18 लाख से अधिक लोग हैं लैटिनो

    US टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में रहने वाले करीब 18 लाख लोग हिस्पैनिक या लैटिनो हैं।

    इसी तरह 5 लाख एशियाई, मूल निवासी हवाईयन या अन्य प्रशांत द्वीपवासी हैं। 11.50 लाख से अधिक लोग कहते हैं कि वे किसी दूसरी जाति के हैं और उनमें से 5 लाख से ज्यादा लोग 2 या उससे अधिक जातियों से पहचान करते हैं।

    शहर में 56 प्रतिशत लोग घर पर स्पेनिश और अन्य भाषा बोलते हैं।

    खतरा

    9 लाख लोगों को अमेरिका से बाहर निकाले जाने का खतरा

    ICE की इस कार्रवाई के बाद अब लॉस एंजिल्स में रह रहे 9 लाख से अधिक अवैध प्रवासियों को देख से बाहर निकाले जाने का खतरा बढ़ गया है।

    ICE अधिकारी अब सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और जो दस्तावेज दिखाने में असमर्थ हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

    इसी के खिलाफ शहर में हिंसा भड़क उठी है, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने अपनी नीति के अनुसार काम करने की ठानी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    लॉस एंजिल्स
    डोनाल्ड ट्रंप

    ताज़ा खबरें

    जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन जल्द देगा दस्तक, डिजाइन की मिली झलक  जीप
    UPI से 3,000 रुपये से अधिक भुगतान पर लग सकता है शुल्क- रिपोर्ट UPI
    ICE ने लॉस एंजिल्स में क्यों की कार्रवाई? जानिए कितने अवैध प्रवासियों पर है खतरा अमेरिका
    बॉलीवुड पर नील नितिन मुकेश बोले- हम एकाध फ्लॉप दे दें तो कहते हैं करियर खत्म नील नितिन मुकेश

    अमेरिका

    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत डोनाल्ड ट्रंप

    लॉस एंजिल्स

    युवती ने बोतल से बचा हुआ केचप निकालने का बताया अनोखा हैक, वायरल हुआ वीडियो अमेरिका
    ल्यूसिड ने ग्रेविटी इलेक्ट्रिक SUV से उठाया पर्दा, मिलते हैं ये गजब के फीचर  इलेक्ट्रिक कार
    अमेरिका: माता-पिता के सामने 4 वर्षीय बेटे को गोली मारी, मौत अमेरिका
    अमेरिका: राजकुमारी डायना की यह पोशाक नीलामी में 9.14 करोड़ रुपये में बिकी अमेरिका

    डोनाल्ड ट्रंप

    ऐपल के बाद ट्रंप की धमकी की लपेटे में आई सैमसंग, जानिए क्या है मामला  सैमसंग
    कर्नाटक में फर्जी ट्रंप ऐप के जरिए 150 लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी कर्नाटक
    यूक्रेन पर हमला करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को 'बिल्कुल पागल' कहा व्लादिमीर पुतिन
    अमेरिका ने विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाई, खंगाला जाएगा सोशल मीडिया अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025