NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन, कहा- जितना जल्दी होगा, उतना बेहतर
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन, कहा- जितना जल्दी होगा, उतना बेहतर
    यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन, कहा- जितना जल्दी होगा, उतना बेहतर

    यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन, कहा- जितना जल्दी होगा, उतना बेहतर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 23, 2022
    09:43 am

    क्या है खबर?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं और जाहिर तौर पर इसमें कूटनीतिक समाधान शामिल होगा।

    उन्होंने कहा कि उनका मकसद सैन्य संघर्ष को लंबा खींचना नहीं बल्कि युद्ध को खत्म करना है। रूस इस युद्ध को खत्म करना चाहता है और यह जितना जल्दी होगा, उतना अच्छा होगा।

    पुतिन ने आगे कहा, "मैंने कई बार कहा है कि शत्रुता को बढ़ावा देने से अनुचित नुकसान होता है।"

    पृष्ठभूमि

    24 फरवरी से जारी है युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से युद्ध जारी है और शुक्रवार को इसे 10 महीने हो जाएंगे।

    इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने का ऐलान किया है, लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण अभी भी जारी है।

    इस युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनियन नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है।

    युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध भी लग चुके हैं।

    बयान

    पुतिन ने कही यह बात

    पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा, "सभी सैन्य संघर्ष किसी न किसी तरीके से कूटनीतिक रास्ते पर बातचीत के साथ खत्म होते हैं। अभी या बाद में संघर्ष में शामिल पक्ष बैठकर समझौते पर बात करते हैं। यह बात जो हमारा विरोध कर रहे हैं, उन्हें जितनी जल्दी समझ आ जाए, उतना बेहतर है। हमने इस बारे में कोशिश करना कभी नहीं छोड़ा।"

    रूस ने कहा कि यूक्रेन बातचीत से दूर भाग रहा है।

    बयान

    यूक्रेन को हथियार देना संघर्ष को लंबा खींचने जैसा- पुतिन

    पुतिन ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को पैट्रियॉट एयर डिफेंस सिस्टम देने की घोषणा पर भी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत पुराना है और रूस के S-300 सिस्टम की तरह काम नहीं करता। इसका इलाज भी मिल जाएगा। इसलिए यह सब व्यर्थ में किया जा रहा है। यह संघर्ष को लंबा खींचने की बात है।

    उन्होंने यह भी कहा कि रूसी तेल पर प्राइप कैप लगाने से रूस की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    जानकारी

    जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के बाद आया पुतिन का यह बयान

    पुतिन का यह बयान यूक्रेनियन राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के बाद आया है।

    अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा था युद्ध के लिए अमेरिका की वित्तीय सहायता बहुत महत्वपूर्ण है और यह वैश्विक सुरक्षा में एक निवेश की तरह है।

    यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को पैट्रियॉट मिसाइल डिफेंस समेत लगभग 1.8 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने का ऐलान किया था।

    प्रतिक्रिया

    अमेरिका ने पुतिन के बयान पर क्या कहा?

    व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि वो युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करना चाहते हैं। पुतिन जो जमीन पर और हवा में कर रहे हैं, वह दर्शाता है कि वो यूक्रेनी लोगों पर हिंसा जारी रखना और युद्ध को बढ़ावा देना चाहते हैं।

    बता दें कि अमेरिका ने इस युद्ध में यूक्रेन की खूब मदद की है और रूस पर उसने प्रतिबंध लगा दिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    व्लादिमीर पुतिन

    यूक्रेन युद्ध के विरोध में पुतिन के करीबी अधिकारी ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ा- रिपोर्ट रूस समाचार
    यूक्रेन में सैन्य अभियान का पहला चरण पूरा हुआ, अब पूर्वी हिस्सों पर ध्यान- रूस रूस समाचार
    बाइडन ने पुतिन को बताया कसाई, बोले- यूक्रेन युद्ध रूस की रणनीतिक विफलता जो बाइडन
    बाइडन के बयान पर विदेश मंत्री की सफाई, कहा- रूस में सत्ता परिवर्तन की योजना नहीं अमेरिका

    यूक्रेन युद्ध

    कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट रूस समाचार
    रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत अमेरिका
    ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना राम मंदिर

    यूक्रेन

    रूस के मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हुआ मध्य यूक्रेन का निप्रो हवाई अड्डा रूस समाचार
    रूस ने किया यूक्रेन के सैन्य ठिकाने पर हमला, कीव पर हमले तेज करने की धमकी रूस समाचार
    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन रूस समाचार
    यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग दिल्ली

    रूस समाचार

    रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास में एक साथ भाग लेंगे भारतीय और चीनी सैनिक चीन समाचार
    पुतिन ने 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपये देने का किया ऐलान यूक्रेन
    रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध इस्लामिक स्टेट
    रूस में गिरफ्तार IS आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं भारतीय एजेंसियां, एक्सेस मांगी तुर्की
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025