NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच व्लादिमीर पुतिन बोले- बातचीत के लिए तैयार
    अगली खबर
    यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच व्लादिमीर पुतिन बोले- बातचीत के लिए तैयार
    व्लादिमीर पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए बातचीत को तैयार है रूस

    यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच व्लादिमीर पुतिन बोले- बातचीत के लिए तैयार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 26, 2022
    10:07 am

    क्या है खबर?

    व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस बातचीत को तैयार है।

    रविवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में पुतिन ने कहा, "हम इसमें शामिल हर किसी से संभावित समाधान के बारे में बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर है। हम बातचीत के लिए मना नहीं कर रहे, लेकिन वो कर रहे हैं।"

    इससे पहले पुतिन ने कहा था यह युद्ध जितना जल्दी खत्म हो, उतना अच्छा है।

    बयान

    पुतिन बोले- पश्चिम ने शुरू किया था संघर्ष

    रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम ने 2014 में रूस समर्थक यूक्रेनी राष्ट्रपति की सरकार गिराकर इस संघर्ष की शुरुआत की थी।

    उन्होंने कहा कि रूस के भू-राजैनितक विरोधियों की नीति का लक्ष्य रूस, ऐतिहासिक रूस के टुकड़े कर देना है। यहां उनका संदर्भ उस धारणा की तरफ था, जिसमें रूस और यूक्रेन को एक ही माना गया है।

    पुतिन ने कहा कि पश्चिम ने हमेशा फूट डालकर जीतने की कोशिश की है।

    जानकारी

    खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा पश्चिम के साथ संघर्ष- पुतिन

    जब पुतिन ने पूछा गया कि क्या पश्चिम के साथ भू-राजनीतिक संघर्ष खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह उतना खतरनाक है। उन्होंने आगे कि रूस के अधिकतर लोग इसकी सुरक्षा के लिए एकजुट है।

    स्थिति

    यूक्रेन पर जारी हैं हमले

    एक तरफ पुतिन युद्ध रोकने के लिए बातचीत की इच्छा जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले जारी हैं। रविवार को यूक्रेन में दो बार हवाई हमलों का नोटिस जारी किया गया था।

    रूस ने रविवार को भी यूक्रेन के खारकीव और जेपोरिझिया इलाके में मिसाइलों से हमले किए थे। यूक्रेन की सेना ने बताया कि खारकीव इलाके में 10 जगहों और जेपोरिझिया इलाके में 25 जगहों पर रूस ने हमला किया।

    प्रतिक्रिया

    पुतिन के बयान पर यूक्रेन ने क्या कहा?

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि पुतिन को सच स्वीकार कर यह मानना चाहिए कि रूस बातचीत नहीं चाहता है।

    उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर उसके नागरिकों की जान ले रहा है। रूस बातचीत नहीं चाहता और वह अपनी जिम्मेदारी टालने की कोशिश कर रहा है।

    वहीं अमेरिका ने भी कहा कि लगातार हमलों के चलते पुतिन के रवैये पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

    जानकारी

    पिछले हफ्ते पुतिन ने दिए थे युद्ध रोकने के संकेत

    बीते सप्ताह पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं और जाहिर तौर पर इसमें कूटनीतिक समाधान शामिल होगा।

    उन्होंने कहा कि उनका मकसद सैन्य संघर्ष को लंबा खींचना नहीं बल्कि युद्ध को खत्म करना है। रूस इस युद्ध को खत्म करना चाहता है और यह जितना जल्दी होगा, उतना अच्छा होगा।

    पुतिन ने आगे कहा, "मैंने कई बार कहा है कि शत्रुता को बढ़ावा देने से अनुचित नुकसान होता है।"

    यूक्रेन युद्ध

    24 फरवरी से जारी है युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से युद्ध जारी है और इसे 10 महीने से अधिक का समय हो गया है।

    इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने का ऐलान किया है, लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण अभी भी जारी है।

    इस युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनियन नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है।

    युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध भी लग चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध
    रूस समाचार
    यूक्रेन

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    व्लादिमीर पुतिन

    बाइडन ने पुतिन को बताया कसाई, बोले- यूक्रेन युद्ध रूस की रणनीतिक विफलता जो बाइडन
    बाइडन के बयान पर विदेश मंत्री की सफाई, कहा- रूस में सत्ता परिवर्तन की योजना नहीं अमेरिका
    जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव पर पुतिन बोले- मैं यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा वोलोडिमीर जेलेंस्की
    रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत अमेरिका
    ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना राम मंदिर
    100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? अमेरिका
    क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? रूस समाचार

    रूस समाचार

    रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध इस्लामिक स्टेट
    रूस में गिरफ्तार IS आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं भारतीय एजेंसियां, एक्सेस मांगी तुर्की
    UNSC: यूक्रेन के मुद्दे पर भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान यूक्रेन
    उज्बेकिस्तान के आत्मघाती हमलावर के खुलासे के बाद हाई अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां तमिलनाडु

    यूक्रेन

    रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन रूस समाचार
    यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग दिल्ली
    पूर्वी यूक्रेन में युद्ध का 'नया चरण' शुरू, क्रेमिन्ना शहर पर रूस का कब्जा अमेरिका
    यूक्रेन: UN महासचिव की मौजूदगी के समय रूस ने कीव पर किया रॉकेट से हमला रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025