Loading...
मेक्सिको में जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प; 10 की मौत, 16 अन्य घायल
मेक्सिको में जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई है

मेक्सिको में जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प; 10 की मौत, 16 अन्य घायल

Oct 09, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

मेक्सिको की कानून-व्यवस्था और जेल प्रशासन फिर सवालों के घेरे में हैं। सिनालोआ राज्य की जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 कैदी और एक कैदी से मिलने आया एक परिजन शामिल है। राज्य के सुरक्षा कार्यालय ने पुष्टि की है कि अधिकारियों ने जेल पर नियंत्रण पा लिया है और अभियोजक इस हिंसा के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

झड़प

जेल में कैसे हुई हिंसक झड़प?

मेक्सिको के ड्रग हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य सिनालोआ की एक जेल में गुरुवार को अचानक कैदियों के बीच दंगा भड़क गया।

राज्य सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक के अनुसार, हिंसा के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद फिलहाल जेल को नियंत्रण में ले लिया गया है। घायल कैदियों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुनरावृत्ति

स्यूदाद विक्टोरिया जेल में भी हुई थी हिंसक झड़प

इससे पहले गत मंगलवार को तमाउलिपास सीमावर्ती राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया की जेल में इससे भी ज्यादा खौफनाक मंजर देखने को मिला।

मंगलवार देर रात जेल के भीतर से लगातार ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हुई, जो बुधवार सुबह तक चलती रही।

इस भीषण गोलीबारी में 3 पुलिस अधिकारियों और 4 कैदियों की मौत हुई थी। इसके अलावा 6 पुलिसकर्मी और 7 अन्य कैदी गोली लगने से घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENT

प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रतिनिधिमंडल भेजा

स्यूदाद विक्टोरिया जेल में हिंसा का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें गोलीबारी, दंगे और कैदियों का भागना शामिल है।

मेक्सिको के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस सुविधा केंद्र में हुई घटना का दस्तावेजीकरण करने और कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा है।

आयोग ने 2016 में इस सुविधा का ऑडिट किया था और उसमें भीड़भाड़, अपर्याप्त पर्यवेक्षण, कर्मचारियों की कमी, खराब स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य समस्याएं पाई थीं।

ADVERTISEMENT