LOADING...
वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप में बचा 3 साल का बच्चा, मलबे से 6 दिन बाद निकला
वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप में बचा 3 साल का बच्चा (फाइल तस्वीर)

वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप में बचा 3 साल का बच्चा, मलबे से 6 दिन बाद निकला

लेखन गजेंद्र
Jul 01, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

वेनेजुएला में आए 2 विनाशकारी भूकंप के 6 दिन बाद चमत्कारिक तरीके से एक 3 साल के बच्चे को मलबे से जिंदा बचाया गया है। उसकी पहाचान क्लीबर मोरान के रूप में हुई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने एक संदेश में कहा कि मोरन को जॉर्डन के बचाव दल ने ला गुआइरा राज्य में स्थित लॉस कोरालेस गार्डन इमारत से बाहर निकाला है। वह बचाव अभियान में छठे दिन बचाया गया एकमात्र जीवित व्यक्ति है।

भूकंप

भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत

वेनेजुएला में पिछले बुधवार को एक मिनट से भी कम समय के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के 2 भूकंप आए थे, जिससे कई इमारतें गिर गईं और हजारों लोग मलबे के नीचे दब गए। सरकार ने मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई है, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़ा काफी कम है, क्योंकि मलबे से प्रतिदिन और शव निकाले जा रहे हैं।

क्षति

भूकंप के बाद 6.80 लाख बच्चों को मानवीय सहायता की आवश्यकता

नासा का अनुमान है कि भूकंपों से लगभग 59,000 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं, जिससे प्रभावित लोगों की संख्या लाखों में हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की संस्था UNICEF ने मंगलवार को कहा कि देशभर में 6.80 लाख बच्चों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि UNICEF 47 मीट्रिक टन मानवीय सहायता सामग्री लेकर एक खेप मंगलवार को वेनेजुएला पहुंची है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

बच्चे को बचाया गया

Advertisement