Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर
दुनिया

छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर

छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर
लेखन प्रमोद कुमार
Nov 08, 2020, 08:24 pm 4 मिनट में पढ़ें
छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर

दो बार अमेरिका के उपराष्ट्रपति रह चुके जो बिडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। 77 वर्षीय बिडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दोनों कार्यकाल के दौरान उपराष्ट्रपति रहे थे। एक समय अमेरिका के सबसे युवा सीनेट रह चुके बिडेन तीसरी कोशिश में व्हाइट हाउस तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। पहली बार वो 1988 और दूसरी बार 2008 में राष्ट्रपति की रेस में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

क्या आप जानते हैं?
अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे बिडेन

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बिडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को पेंसिल्वेनिया में हुआ था। वो अगले साल जनवरी में 78 साल की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।

शिक्षा
कैसा रहा शुरुआती जीवन?

बिडेन के जन्म के बाद उनका परिवार पेंसिल्वेनिया छोड़कर डेलावेयर चला गया था। बिडेन ने अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा इसी शहर से पूरी की। राजनीति में कदम रखने के साथ ही उन्होंने नस्लीय भेदभाव कम करने के लिए बच्चों को स्कूलों में एक साथ पढ़ाने वाले लोगों का साथ दिया था। आगे चलकर उन्हें अपने इस स्टैंड के कारण आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। इस बार के चुनावों में भी यह बात बार-बार सामने आई थी।

आघात
कार दुर्घटना में हुई थी पहली पत्नी की मौत

1972 में बिडेन ने पहली बार सीनेट का चुनाव जीता था। जीत के कुछ समय बाद उनकी पत्नी और बेटी की कार दुर्घटना में मौत हो गई और दोनों बेटे घायल हो गए। पांच साल पहले उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। 1972 में जब बिडेन यह चुनाव जीतकर सीनेटर बने, तब उनकी उम्र सिर्फ 30 साल की थी। उस समय वो सबसे युवा सीनेटर थे। अब तक वो डेलावेयर से छह बार सीनेटर रह चुके हैं।

वैवाहिक जीवन
1977 में की थी जिल से शादी

पहली पत्नी की मौत के पांच साल बाद 1977 में बिडेन ने जिल से शादी की थी। दोनों के एक बेटी है। पेशे से शिक्षक जिल को जो की राजनीतिक सलाहकार भी कहा जाता है। अमेरिका की 'प्रथम महिला' बनने के बाद भी जो ने पढ़ाना जारी रखने का फैसला किया है। वो नॉर्दन वर्जिनिया कम्‍युनिटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अगर 'प्रथम महिला' बनती हैं तो भी अपना काम जारी रखेंगी।

सराहना
ओबामा ने बताया था अमेरिका का सबसे बेहतरीन उपराष्ट्रपति

2008 में बिडेन ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने की कोशिश शुरू की और वो डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हुए, लेकिन यहां बाजी बराक ओबामा के हाथ लगी। बीबीसी के अनुसार, राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने बिडेन की अमेरिकी विदेश नीति पर अच्छी पकड़ के चलते उन्हें उपराष्ट्रपति बना दिया। बाद में ओबामा ने बिडेन की तारीफ करते हुए उन्हें अमेरिका का सबसे बेहतरीन उपराष्ट्रपति बताया था।

आरोप
आरोपों से दूर नहीं रहे हैं बिडेन

बीते साल आठ महिलाओं ने बिडेन पर उन्हें आपत्तिजनक तरीके से छूने, गले लगाने और किस करने के आरोप लगाए थे। आरोप सामने आने के बाद बिडेन ने भविष्य में महिलाओं से अभिवादन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही थी। इसके अलावा इस साल मार्च में अमेरिकी अभिनेत्री तारा रीड ने बिडेन पर 30 साल पहले उनके साथ यौन हिंसा करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बिडेन ने इन आरोपों का खंडन किया था।

भारत के प्रति राय
अपने आवास पर दिवाली समारोह का आयोजन करते रहे हैं बिडेन

बिडेन भारत के साथ द्विक्षीय व्यापार बढ़ाने की वकालत करते रहे हैं। सीनेटर और उपराष्ट्रपति रहने के दौरान उन्हें हमेशा भारत के दोस्त के तौर पर देखा जाता रहा है। उपराष्ट्रपति रहते हुए वो अपने आवास पर दिवाली समारोह का आजोयन करते रहे हैं। साथ ही वो दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को 500 अरब डॉलर तक ले जाने के पक्षधर रहे हैं। हालांकि, कश्मीर पर उनकी राय मौजूदा सरकार को असहज करने वाली रही है।

राय
CAA, NRC और कश्मीर पर ये है बिडेन का रुख

बिडेन ने इस साल जून में कश्मीरी लोगों के अधिकार बहाल करने के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने मांग की थी कि भारत सरकार कश्मीरी लोगों के सभी तरह के अधिकार बहाल करने की दिशा में जितने कदम उठा सकती है, उसे उठाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) को निराशाजनक बताया था। उन्होंने इन्हें भारत की बहुधार्मिक लोकतंत्र की पुरानी पंरपरा के उलट बताया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
भारत
डोनाल्ड ट्रंप
बराक ओबामा
जो बाइडन
ताज़ा खबरें
क्रिप्टो में हैं रोजगार के कई मौके, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर
क्रिप्टो में हैं रोजगार के कई मौके, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर करियर
इंसानों तक पहुंचने के लिए क्वॉन्टम मेसेजेस की मदद ले सकते हैं एलियंस- रिपोर्ट
इंसानों तक पहुंचने के लिए क्वॉन्टम मेसेजेस की मदद ले सकते हैं एलियंस- रिपोर्ट टेक्नोलॉजी
वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में इन पांच भारतीय घरेलू मसालों को करें शामिल
वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में इन पांच भारतीय घरेलू मसालों को करें शामिल लाइफस्टाइल
बेहतरीन कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ टेक्नो स्पार्क 8P स्मार्टफोन, जानें कीमत
बेहतरीन कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ टेक्नो स्पार्क 8P स्मार्टफोन, जानें कीमत टेक्नोलॉजी
'रॉकेट्री' के बाद आर माधवन की फिल्म 'धोखा' सितंबर में सिनेमाघरों में आएगी
'रॉकेट्री' के बाद आर माधवन की फिल्म 'धोखा' सितंबर में सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
भारत
कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन?
कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? दुनिया
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP?
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? देश
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत देश
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट देश
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी ऑटो
और खबरें
डोनाल्ड ट्रंप
ट्विटर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ पोस्ट डालने वालों को क्यों नहीं कर सकती ब्लॉक- हाई कोर्ट
ट्विटर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ पोस्ट डालने वालों को क्यों नहीं कर सकती ब्लॉक- हाई कोर्ट देश
डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च की अपनी सोशल मीडिया ऐप, नाम रखा 'ट्रुथ सोशल'
डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च की अपनी सोशल मीडिया ऐप, नाम रखा 'ट्रुथ सोशल' टेक्नोलॉजी
कमला हैरिस ने कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां क्यों संभालीं?
कमला हैरिस ने कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां क्यों संभालीं? दुनिया
फेसबुक और ट्विटर पर बैन डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऐलान
फेसबुक और ट्विटर पर बैन डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऐलान दुनिया
इसी महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन से करेंगे मुलाकात
इसी महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन से करेंगे मुलाकात देश
और खबरें
बराक ओबामा
महान गोल्फर टाइगर वुड्स की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती
महान गोल्फर टाइगर वुड्स की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती खेलकूद
अमेरिका: सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन लेने को तैयार हैं बाइडन, ओबामा, बुश और क्लिंटन
अमेरिका: सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन लेने को तैयार हैं बाइडन, ओबामा, बुश और क्लिंटन दुनिया
अमेरिका: बाइडन ने किया कैबिनेट के कुछ बड़े नामों का ऐलान, ओबामा प्रशासन के चेहरे शामिल
अमेरिका: बाइडन ने किया कैबिनेट के कुछ बड़े नामों का ऐलान, ओबामा प्रशासन के चेहरे शामिल दुनिया
उत्तर प्रदेश: राहुल-मनमोहन के "अपमान" पर ओबामा की किताब के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर
उत्तर प्रदेश: राहुल-मनमोहन के "अपमान" पर ओबामा की किताब के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर देश
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप के अड़ियल रवैये पर ओबामा बोले- अब हार मान लेनी चाहिए
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप के अड़ियल रवैये पर ओबामा बोले- अब हार मान लेनी चाहिए दुनिया
और खबरें
जो बाइडन
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर दुनिया
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार दुनिया
अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिका: प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसा निजी विमान, सुरक्षित जगह ले जाए गए राष्ट्रपति बाइडन दुनिया
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध?
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022