व्हाइट हाउस ने 3 मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद 'ट्रंप टीवी' किया लॉन्च
क्या है खबर?
अमेरिका के इतिहास में बड़ा कदम उठाते हुए व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' चैनल लॉन्च किया है, जो 24 घंटे सातों दिन चलेगा। यह घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा CNN, एमएस नाउ और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने के कुछ ही दिनों बाद की गई है। यह सेवा सोमवार को शाम 7:00 बजे पूर्वी समय (मंगलवार सुबह 4:30 बजे, भारतीय समय) पर लॉन्च की गई है।
प्रसारण
चैनल पर सबसे पहले दिखा ट्रंप का 2 महीने पुराना भाषण
ट्रंप टीवी पर सबसे पहला वीडियो माउंट रशमोर में ट्रंप का 2 महीने पुराना भाषण था, जिसका प्रसारण किया गया।
राष्ट्रपति के उपसहायक केलन डोर ने चैनल को प्रशासन के सबसे चर्चित कार्यक्रमों का बिना किसी फिल्टर के लाइवस्ट्रीम बताया।
चैनल को ट्रंप प्रशासन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को एक ही स्थान पर देखने के मंच के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
चैनल लाने का प्रमुख उद्देश्य ट्रंप से संबंधित कार्यक्रमों को टीवी पर प्रमुखता देना है।
आलोचना
रूस और चीन के टीवी चैनलों से तुलना
ट्रंप टीवी की आलोचना भी हो रही है। इसकी चीन और रूस के सरकारी मीडिया से तुलना की जा रही है।
दक्षिणपंथी और ट्रंप के पूर्व समर्थक ब्रेक वॉर्शम ने एक्स पर लिखा, 'ट्रंप सचमुच ट्रंप टीवी नामक एक सरकारी मीडिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।'
अमेरिकी कैपिटल पुलिस के पूर्व सार्जेंट एक्विलिनो गोनेल ने ट्रंप टीवी को आधिकारिक राज्य-संचालित मीडिया बताया।
गोनेल 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हमले के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर थे।
ट्विटर पोस्ट
व्हाइट हाउस ने की घोषणा
IT'S LIVE. 📺🦅
— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.
Not every big moment has made it on your tv, now it can.
📲 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s