Page Loader
अमेरिका: 400 बारातियों के साथ नाचते-गाते निकली दूल्हे की बारात, वॉल स्ट्रीट बंद; देखें वीडियो
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर बारात में शामिल लोग

अमेरिका: 400 बारातियों के साथ नाचते-गाते निकली दूल्हे की बारात, वॉल स्ट्रीट बंद; देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
May 29, 2025
06:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय शादियां अपनी भव्यता और उत्सवी माहौल के लिए प्रसिद्ध है, जिसने दुनिया के कोने-कोने में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक बारात ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। दरअसल, वायरल वीडियो में अमेरिका में न्यूयॉर्क की मशहूर वॉल स्ट्रीट से एक बारात निकलती दिख रही है, जिसमें लोग रंग-बिरंगे भारतीय परिधान पहनें ढोल-नगाड़ों और गानों पर नाचते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात के निकलते समय वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया गया था।

आलोचना

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

वीडियो में दूल्हन लाल लहंगे में और दूल्हा शेरवानी पहने दिखाई दे रहा है। दोनों भीड़ में बारातियों के साथ नाचते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग मजाक बना रहे हैं, तो कुछ पूछ रहे कि वॉल स्ट्रीट बंद करने में कितना खर्च हुआ। एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, 'क्यों हम भारत से दूर आकर धन के इस दिखावटी प्रदर्शन में लिप्त हो जाते हैं!!!' दूसरे ने लिखा, 'यह बकवास बंद होनी चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

देखें वॉल स्ट्रीट पर बारात