अमेरिका की टोमाहॉक मिसाइस हमले से ईरान के स्कूल में मारे गए थे 175 बच्चे- रिपोर्ट
क्या है खबर?
अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान ईरान के जिस प्राथमिक विद्यालय में 175 छात्राओं की मौत हुई है, उसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हाल ही में जारी एक वीडियो से सबूत मिलते हैं कि संभवतः अमेरिकी टोमाहॉक क्रूज मिसाइल ने विद्यालय को निशाना बनाया था। यह वीडियो ईरान की अर्धसरकारी मेहर न्यूज़ एजेंसी द्वारा रविवार को अपलोड किया गया है, जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा सत्यापित किया गया है।
सबूत
अमेरिकी सेना ही इस्तेमाल करती है टोमाहॉक मिसाइल
वीडियो में 28 फरवरी को मीनाब शहर में स्कूल के बगल में स्थित नौसैनिक अड्डे पर मिसाइल हमले को दिखाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष में शामिल सिर्फ अमेरिकी सेना ही है जो टोमाहॉक मिसाइलों का उपयोग करती है। सेटेलाइट तस्वीरें, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सत्यापित वीडियो से संकेत मिलता है कि विद्यालय की इमारत अड्डे पर हुए हमलों के साथ एक सटीक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। यह अड्डा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर चलाता है।
बयान
ट्रंप ने हमले को नकारा, लेकिन पेंटागन कर रहा है जांच
इससे पहले शनिवार को एक पत्रकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा था कि क्या अमेरिका ने स्कूल पर बमबारी की थी। इस पर ट्रंप ने कहा, "नहीं। मेरी राय में और मैंने जो देखा है, उसके आधार पर यह ईरान ने किया है। जैसा कि आप जानते हैं, उनके गोला-बारूद का निशाना बहुत सटीक नहीं होता।" हालांकि, ट्रंप के बगल में खड़े रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि पेंटागन इसकी जांच कर रहा है।
ट्विटर पोस्ट
टोमाहॉक मिसाइल गिरने का वीडियो
BREAKING: New footage shows a U.S. Tomahawk missile hitting an IRGC site in Minab, Iran, on Feb. 28—confirming the U.S. strike.
— Clash Report (@clashreport) March 8, 2026
Smoke is already rising near the girls’ school where about 175 people, many children, were killed.
Source: @Easybakeovensz pic.twitter.com/A620Z5lmav