Loading...
अमेरिका ने UN महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार
अमेरिका ने UN महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार

अमेरिका ने UN महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार

लेखन गजेंद्र
Sep 21, 2026
08:18 pm

क्या है खबर?

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों को वीजा जारी करने से इनकार कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने सोमवार को बताया कि ईरान की ओर से राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ उनकी संचार टीम अमेरिका जाने वाली थी, लेकिन संचार टीम को वीजा जारी नहीं हुआ है। साथ ही, अमेरिका ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर पिछले साल की तरह इस साल भी कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।

दौरा

अमेरिका ने प्रतिबंध के साथ जारी किया वीजा

ईरानी मीडिया ने सोमवार को बताया, "अमेरिकी सरकार द्वारा एक अभूतपूर्व शत्रुतापूर्ण कदम उठाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पेजेश्कियन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों, जिनमें उनकी संचार टीम के सदस्य भी शामिल हैं, को अमेरिकी वीजा देने से इनकार कर दिया है।"

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि ईरान के प्रतिनिधिमंडल को विलासिता की वस्तुएं या अन्य सामान खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पेजेश्कियन मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

दौरा

बुधवार को भाषण देंगे पेजेश्कियन

ईरानी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे और बुधवार 23 सितंबर को अपना भाषण देंगे।

महासभा को संबोधित करने के साथ ही पेजेश्कियन सभा में भाग लेने वाले कई राष्ट्राध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, ईरानी प्रवासियों, अमेरिकी बुद्धिजीवियों और अमेरिकी थिंक टैंक के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

UN महासभा 22 सितंबर को शुरू होगी। इसमें ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENT