अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को चुनौती; हाउस में डेमोक्रेट्स का कब्जा, सीनेट में बहुमत की ओर
क्या है खबर?
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चुनौती मिल रही है। अधिकतर राज्यों में मतदान बंद होने के बाद मतगणना चल रही है। अभी तक के नतीजों के मुताबिक, डेमोक्रेट्स सीनेट में 45 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत की ओर है। यहां रिपब्लिकन 34 सीटों पर आगे है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम चुनाव पलटने वाला राज्य कहे जाने वाले नॉर्थ कैरोलिना में दिखा है, जहां डेमोक्रेट रॉय कूपर ने जीत हासिल की है।
चुनाव
सीनेट में बहुमत से राष्ट्रपति ट्रंप के मनमाने कानूनों को मिलेगी चुनौती
अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सदस्य होते हैं। इस बार 35 सीटों पर मतदान हुआ है। बहुमत के लिए 51 सीटें चाहिए होती हैं।
चुनाव से पहले रिपब्लिकन के पास 53, डेमोक्रेट्स के पास 45 और निर्दलीय 2 लोग थे। दोनों निर्दलीय सदस्य डेमोक्रेट्स के साथ मतदान करते हैं।
नॉर्थ कैरोलाइना में रॉय कूपर ने रिपब्लिकन माइकल व्हाटली को हराया है। यह रिपब्लिकन के कब्जे वाली सीट थी।
जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ दोबारा जीत गए हैं।
नतीजे
डेमोक्रेट्स ने हाउस पर कब्जा किया
डेमोक्रेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव पर लगभग कब्जा कर लिया है। अनुमान के मुताबिक, डेमोक्रेट्स लगभग 244 हाउस सीटें जीतने की ओर है, जो बहुमत के लिए जरूरी 218 से कहीं ज़्यादा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 99 प्रतिशत संभावना है कि डेमोक्रेट्स हाउस पर नियंत्रण कर लेंगे।
चुनाव चुनाव वॉशिंगटन में सत्ता बैलेंस को बदल सकता है। चुनाव में सभी 435 हाउस सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर के लिए भी चुनाव हो रहे हैं।
गर्वनर
गर्वनर में किसकी बढ़त
अमेरिका में इस बार 50 में से 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव हुए हैं। चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के पास बराबर-बराबर 18 राज्य थे।
इस बार जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स कीशा बॉटम्स ने रिपब्लिकन रिक जैक्सन को हराया। वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर और अमेरिका में गवर्नर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं हैं।
न्यूयॉर्क में मौजूदा डेमोक्रेट्स गवर्नर कैथी होकुल ने दोबारा जीत हासिल की।इलिनॉय से भी डेमोक्रेट्स जेबी प्रित्जकर तीसरी बार गवर्नर बने हैं।