अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के कौन से उम्मीदवार जीते?
क्या है खबर?
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब गिनती चल रही है। चुनाव में कई भारतीय मूल के उम्मीदवार भी कांग्रेस, गवर्नरशिप और सिटी काउंसिल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अभी तक के नतीजों में डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर ने नया टर्म पक्का किया है, जबकि पिया डांडिया ने फ्लोरिडा में कड़े मुकाबले वाली कांग्रेस की रेस जीती है। रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ओहायो गवर्नर चुनाव में पीछे हैं।
चुनाव
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में कौन-कौन जीता?
सुहास ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में वर्जीनिया में रिपब्लिकन डेव बेकविथ को हराया है। सुहास को लगभग 63.16 प्रतिशत वोट मिले हैं।
पिया दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें जिले में रिपब्लिकन केसी अस्कर को हराया। उनको लगभग 52 प्रतिशत वोट मिले हैं।
कैलिफोर्निया में डेमोक्रेट्स रो खन्ना और रिपब्लिकन रितेश टंडन के बीच कड़ा मुकाबला है। वाशिंगटन में डेमोक्रेट प्रमिला जयपाल और रिपब्लिकन नीरव शेठ के बीच मुकाबला है।
इनके अलावा 5 अन्य उम्मीदवारों के परिणाम का इंतजार है।
चुनाव
गर्वनर में क्या है परिणाम?
ओहायो गवर्नर चुनाव में रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी की हार हुई है। विवेक राष्ट्रपति चुनाव में भी खड़े हो चुके हैं। उनको डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हराया है। यह सबसे चर्चित भारतीय मूल के उम्मीदवार थे।
मैरीलैंड लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर बनी हैं, जिन्होंने गवर्नर वेस मूर के साथ दोबारा चुनाव जीता। वह भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं।
न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल पद सरिता कोमातिरेड्डी हार गई हैं। उनको डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और मौजूदा अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने हराया।
सीनेट
सीनेट में कौन भारतीय मूल का उम्मीदवार आगे?
सीनेट चुनाव में मैसाचुसेट्स से शिवा अय्यादुरई निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हालांकि, वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एड मार्की से हार गए। मार्की ने दोबारा सीट जीती है।
लॉस एंजिलिस मेयर चुनाव में नित्या रमन हैं। वह पहले लॉस एंजिलिस सिटी काउंसिल की सदस्य थीं। इस बार वह मौजूदा मेयर करेन बास को चुनौती दे रही हैं।
ऑकलैंड सिटी काउंसिल के चुनाव में जननी रामचंद्रन जो निर्दलीय उतरी हैं।
इनके अलावा ज्योत सिंह, पूजा सेठी, संदीप श्रीवास्तव और महेश गणोरकर चुनाव में हैं।