LOADING...
अमेरिका: मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल से वाहन टकराकर गोलीबारी की, हमलावर ढेर
अमेरिका में यहूदी प्रार्थना सभा पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका: मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल से वाहन टकराकर गोलीबारी की, हमलावर ढेर

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2026
09:15 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मिशिगन राज्य में सबसे बड़े रिफॉर्म सिनेगॉग यानी यहूदी प्रार्थना सभा स्थल में हमला हुआ है। गुरुवार को वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप स्थित टेंपल इजरायल के पास राइफल से लैस एक व्यक्ति ने अपनी कार प्रार्थना स्थल से टकरा दी और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और हमलावर को मौके पर मार गिराया। अभी हमलावर की कोई पहचान उजागर नहीं की गई है।

गोलीबारी

मौके पर मौजूद थे 140 लोग

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बुशार्ड ने बताया कि डेट्रॉइट इलाके में दोपहर को एक व्यक्ति इमारत के गेट को तोड़ता हुआ गलियारे में गाड़ी लेकर घुस गया और दीवार से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। व्यक्ति राइफल लेकर उतरा, लेकिन इमारत की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे तुरंत गोली मार दी। टेंपल इजरायल ने पुष्टि की कि घटना के समय 140 छात्र और कर्मचारी मौजूद थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

जांच

कार के अंदर मौजूद था विस्फोटक?

अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) का कहना है कि वह इस हमले की जांच "यहूदी समुदाय के खिलाफ लक्षित हिंसा" के रूप में कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हमलावर की पहचान करना मुश्किल हो गया है। संदिग्ध के वाहन के अंदर मोर्टार जैसे विस्फोटक पदार्थ मौजूद थे। डेट्रॉइट के यहूदी संघ ने फेसबुक पर कहा कि टेंपल इजरायल में हुई घटना के बाद उसके संबद्ध संस्थानों को एहतियाती तौर पर बंद कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी

सबसे बड़ा प्रार्थना स्थल

सिनेगॉग परिसर में 1941 में स्थापित टेंपल इजरायल अर्ली चाइल्डहुड सेंटर भी शामिल है, जो किंडरगार्टन, प्रीस्कूल और डेकेयर सुविधा संचालित करता है। टेंपल इजरायल खुद को उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा रिफॉर्म सिनेगॉग बताता है। समुदाय में लगभग 3,500 परिवारों के 12,000 सदस्य हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटनास्थल पर निकलता धुआं

Advertisement