Loading...
अमेरिका में भारतीय मूल के किशोर ने मां-भाई की हत्या की, ChatGPT से खोजा था तरीका
अमेरिका में भारतीय मूल के किशोर ने मां और भाई की हत्या की

अमेरिका में भारतीय मूल के किशोर ने मां-भाई की हत्या की, ChatGPT से खोजा था तरीका

लेखन गजेंद्र
Aug 13, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर एक्टन निवासी अर्जुन अरविंद है। उसने 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद और 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन की हत्या के बाद फरार होने की कोशिश की थी। मिडिलसेक्स जिला अटॉर्नी मैरियन रयान ने बताया कि उसके ऊपर हमला, मारपीट और मोटर वाहन की चोरी का आरोप लगाया गया है।

खुलासा

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को शाम 6:37 बजे के बाद किशोर के पिता ने उनको फोन कर बताया कि उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। घर आने वाला ट्यूटर भी संपर्क न होने से परेशान था।

पिता ने काम पर जाने से पहले सुधा से आखिरी बार बात की थी।

इसके बाद पुलिस जब घर पहुंची तो सिद्धार्थ पहली मंजिल पर और सुधा तहखाने में मृत मिलीं। दोनों पीड़ितों के शरीर पर गंभीर चोटें थीं।

गिरफ्तार

कैसे गिरफ्तार किया गया आरोपी किशोर?

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अर्जुन घर पर नहीं था और माना जा रहा था कि वह अपनी मां की गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

इसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया और बुधवार तड़के मैसाचुसेट्स के वेयलैंड में एक पार्किंग स्थल पर गाड़ी में किशोर बैठा मिला ।

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। हत्याओं में इस्तेमाल हथियार के प्रकार की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENT

जांच

हत्या से पहले ChatGPT से मदद

मिडिलसेक्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि जांच से पता चलता है कि अर्जुन हाल में चिंताजनक व्यवहार प्रदर्शित कर रहा था।

उसने इंटरनेट और ChatGPT का उपयोग करके अपने परिवार को मारने के बारे में सैद्धांतिक विचारों या कल्पनाओं की खोज की थी।

अरविंद ने ChatGPT से "गॉथिक उपन्यास शैली की कहानियां" बनाने में मदद करने के लिए कहा था, जिसमें प्रश्न पूछना और पात्रों का निर्माण करना शामिल था।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT