LOADING...
अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह समेत कई जगह मिसाइल दागे; अधिकारी की मौत, ईरान का जवाबी हमला
अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह समेत कई जगह मिसाइल दागे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह समेत कई जगह मिसाइल दागे; अधिकारी की मौत, ईरान का जवाबी हमला

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2026
09:22 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव चरम पर है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को एक बार फिर ईरानी बंदरगाह समेत कई जगह हमले किए हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बयान में कहा कि उसने ईरान के खिलाफ अपने नवीनतम हमलों को पूरा कर लिया है, जिसमें सटीक हथियारों से कई स्थानों पर दर्जनों लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। इससे पहले अमेरिकी सेना ने रातभर हवाई हमले में 140 ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था।

बयान

CENTCOM ने जारी किया बयान

CENTCOM ने कहा ईरान पर नवीनतम हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर ईरान के हमलों की क्षमता को कम करने के लिए किए गए हैं। सेनाओं ने पहली बार फाइटर जेट, नौसेना के जहाजों, वन-वे अटैक एरियल ड्रोन और वन-वे अटैक सी ड्रोन का इस्तेमाल करके ईरान के सैन्य वायु-रक्षा प्रणाली, तटीय रडार साइटों, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं और छोटी नावों पर हमले किए हैं। सेना ने कहा कि होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण नहीं है।

हमला

फरूर द्वीप पर हमले में एक ईरानी अधिकारी की मौत

ईरानी मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर लेंघे के पास फरूर द्वीप पर हमला किया था, जिसमें एक दूरसंचार अधिकारी की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। फरूर द्वीप ईरान के दक्षिणी तट पर होर्मोजगान प्रांत में, होर्मुज के निकट स्थित है। यह ईरान के उन द्वीपों में शामिल है, जो मध्य पूर्व और वैश्विक बाजारों के बीच आने-जाने वाले वाणिज्यिक टैंकरों के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर नजर रखते हैं।

Advertisement

हमला

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर हमला किया

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की इस्लामिक गार्ड IRGC ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर हमलों का दावा किया है। IRGC ने बताया कि उसने कुवैत में अली अल-सलेम एयरबेस और अहमद अल-जाबेर एयरबेस पर ईंधन टैंक, पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों और रणनीतिक FPS रडार प्रणाली को नष्ट किया है। बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर हेलीकॉप्टर रखरखाव सुविधाओं, पी-8 विमान हैंगर और अमेरिकी सैन्य ड्रोन कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर पर और जॉर्डन में प्रिंस हसन एयरबेस पर हमला हुआ है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अमेरिका का ईरान पर हमला

Advertisement