Loading...
अमेरिका के टेक्सास में ICE एजेंट ने वेनेजुएला के अप्रवासी नागरिक को गोली मारी
अमेरिका के टेक्सास में ICE एजेंट ने वेनेजुएला के अप्रवासी नागरिक को गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका के टेक्सास में ICE एजेंट ने वेनेजुएला के अप्रवासी नागरिक को गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Sep 21, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

अमेरिका में टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पीड़ित व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय विल्बर राफेल गार्सिज पेरेज के रूप में हुई है, जो वेनेजुएला का नागरिक है और ऑस्टिन में डोरडैश ड्राइवर के रूप में काम करता है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शहर में काफी विरोध देखा जा रहा है।

घटना

अप्रवासी को क्यों मारी गई गोली?

कानून प्रवर्तन सूत्रों ने NBC न्यूज़ को बताया कि व्यक्ति अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है और उसके खिलाफ निष्कासन का अंतिम आदेश जारी किया गया है।

टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की प्रवक्ता शेरिडन नोलेन ने कहा कि एजेंसी को एक नीली टोयोटा कोरोला से जुड़े वाहन का पीछा करने के मामले में आईईसी से सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ था।

व्यक्ति के कार से निकलने पर 3 गोलियों की आवाज सुनी गई थी।

विरोध

घटना का विरोध शुरू

गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय अधिकारी संघीय अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं।

मेयर और पुलिस ने स्वतंत्र जांच की मांग की है, क्योंकि यह गोलीबारी टेक्सास के ह्यूस्टन में एक व्यक्ति की ICE अधिकारी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ महीनों बाद हुई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसे अमेरिका से निष्कासन का भी कोई अंतिम आदेश नहीं जारी किया गया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT