Loading...
न्यूयॉर्क में ICE एजेंट ने कार में बच्चे के साथ मौजूद एक व्यक्ति को गोली मारी
न्यूयॉर्क में ICE एजेंट ने कार में बच्चे के साथ मौजूद एक व्यक्ति को गोली मारी

न्यूयॉर्क में ICE एजेंट ने कार में बच्चे के साथ मौजूद एक व्यक्ति को गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंट ने कार में सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के समय पीड़िता अपने 5 वर्षीय बच्चे के साथ कार में मौजूद थे। उनकी पहचान ऑस्कर बेलगल (29) के रूप में हुई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। घटना पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने चिंता जताई और इसे एक 'अचेतन और अविश्वसनीय रूप से गंभीर स्थिति' कहा।

बयान

DHS ने अपने बयान में क्या कहा?

ICE का संचालन करने वाले गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने पुष्टि की कि ICE अधिकारी ने एक आपराधिक अवैध अप्रवासी को गिरफ्तार करने के लिए लक्षित प्रवर्तन अभियान के दौरान अपनी बंदूक चलाई थी।

उसने कहा कि अधिकारी एक ऐसे आपराधिक अवैध अप्रवासी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहा था, जिसे हमले, डकैती, ड्रग्स रखने और हथियार रखने के आरोप में कई बार गिरफ्तार किया गया है।

उसने बताया कि वह चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया है।

बयान

न्यूयॉर्क के मेयर ने क्या कहा?

ममदानी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि एजेंटों ने उनकी कार में उन्हें और एक 5 वर्षीय बच्चे को घेर लिया और फिर कई राउंड गोलियां चलाईं। बच्चे को शारीरिक रूप से कोई चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि वाहन को घेरने वाले संघीय अधिकारियों ने निर्माण जैकेट और मास्क पहन रखे थे, जिससे उन्हें ICE अधिकारियों के रूप में पहचानना मुश्किल हो गया था।

ममदानी ने आव्रजन अभियान रोकने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENT

विरोध

न्यूयॉर्क में विरोध शुरू

घटना के बाद प्रदर्शनकारियों का एक समूह घटनास्थल पर इकट्ठा हुआ और "हमें न्याय चाहिए" और "ICE को हमारी सड़कों से अभी हटाओ" के नारे लगाए।

ममदानी ने कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शहर में ICE की प्रवर्तन कार्रवाइयों को समाप्त करने के लिए कहेंगे।

डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माने जाने वाला न्यूयॉर्क उन कई अमेरिकी शहरों में से एक है जो अपने पुलिस अधिकारियों को संघीय आव्रजन प्रवर्तन में सहायता करने से रोकता है।

ADVERTISEMENT