अमेरिका और ईरान की पाकिस्तान में होगी वार्ता, दोनों देशों का तैयारी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा
क्या है खबर?
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावना बढ़ गई है। खबर आ रही है कि दोनों देशों का तैयारी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है। अल जज़ीरा ने पाकिस्तानी राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया कि शांति वार्ता से पहले अमेरिका-ईरान का तैयारी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है। बातचीत संभवत: बुधवार को होगी। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इस्लामाबाद जाने की योजना बना रहा है।
तैयारी
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कर रहे थे इनकार
इससे पहले ईरानी देश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोमवार को कहा था कि शांति वार्ता को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि ईरान बातचीत करेगा। ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि अगर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत में उपस्थित होते हैं तो ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि गलिबफ ईरान की ओर से शीर्ष वार्ताकार हैं।
सुझाव
ट्रंप भी हो सकते हैं बातचीत में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत सही दिशा में जाएगी तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसमें वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं। इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट से ट्रंप से बातचीत में यह कहा भी था। उन्होंने कहा, "मुझे उनसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर वे मिलना चाहते हैं, और हमारे पास कुछ बहुत ही सक्षम लोग हैं- तो मुझे उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं है।"