अमेरिकी वायुसेना का B-52 बमवर्षक विमान कैलिफोर्निया में दुर्घटनाग्रस्त, विमान सवार सभी 8 लोगों की मौत
क्या है खबर?
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को उड़ान भरते समय वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान सवार सभी 8 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। हादसा मोजावे रेगिस्तान में स्थित एडवर्ड्स वायु सेना अड्डे पर उस समय हुआ, जब विमान ने उड़ान ही भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद वह आग की लपटों से घिर गया। हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
हादसा
नियमित परीक्षण मिशन पर था विमान
रॉयटर्स के मुताबिक, विमान एक नियमित परीक्षण मिशन पर था। दुर्घटना के बाद काले धुएं का एक विशाल गुबार उठा, जिसे कई मील दूर तक देखा जा सकता था। सामने आई फुटेज में भी विमान का लगभग कोई अवशेष नहीं दिख रहा था, जिससे हादसे की भयावहता का पता लगाया जा सकता है। रेगिस्तान पर सिर्फ काली राख दिख रही है। विमान में 6 वर्दीधारी सैन्यकर्मियों के अलावा विमान कंपनी बोइंग के 2 कर्मचारी भी सवार थे।
जांच
हादसे के कारणों का पता नहीं, 30 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट
वायुसेना के कर्नल जेम्स हेज ने बताया कि अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चला है, जांच की एक पूरी श्रृंखला है, जिसे पूरा होने में 30 दिन लग सकते हैं। हेज ने कहा कि आगे के कारणों का विश्लेषण करने वाली जांच में 6 महीने से अधिक समय लगेगा। बता दें कि B-52 विमानों में आमतौर पर 5 लोगों का दल होता है, जिसमें एक विमान कमांडर, पायलट, रडार नेविगेटर, नेविगेटर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी शामिल हैं।
विमान
अमेरिकी वायुसेना की रीढ़ है B-52
B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस, एक लंबी दूरी का, बमवर्षक विमान है जिसे 31,750 किलोग्राम तक हथियार और आपूर्ति ले जाने के लिए बनाया गया है। यह लंबे समय से अमेरिकी मानवयुक्त रणनीतिक बमवर्षक बल की रीढ़ रहा है। इसमें 1955 में सेवा में प्रवेश किया था। यह स्वेप्ट-विंग विमान 50,000 फीट तक की ऊंचाई पर क्लस्टर बम, ग्रेविटी बम, सटीक निर्देशित मिसाइल और परमाणु हथियारों सहित अमेरिकी शस्त्रागार में मौजूद हथियारों की सबसे व्यापक श्रेणी को दागने में सक्षम है।
जांच
एडवर्ड्स वायु सेना बेस की खासियत
एडवर्ड्स वायुसेना बेस अमेरिकी वायुसेना के विमान परीक्षण और विकास कार्यों का बड़ा केंद्र है और यह लॉस एंजिल्स से 161 किलोमीटर में है। बेस का संचालन करने वाला 412वां परीक्षण विंग, वायुसेना द्वारा खरीदे जाने से पहले और उनके पूरे जीवनकाल के दौरान विमानों, हथियार प्रणालियों, सॉफ्टवेयर और घटकों का परीक्षण करता है। इस विशाल रेगिस्तानी सैन्य अड्डे पर वायुसेना के परीक्षण पायलट चक येगर ने 1947 में मैक 1.05 की गति प्राप्त कर ध्वनि अवरोध को तोड़ा था।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का वीडियो
Watch 🚨: 𝐀 𝐔.𝐒. 𝐀𝐢𝐫 𝐅𝐨𝐫𝐜𝐞 𝐁-𝟓𝟐 𝐛𝐨𝐦𝐛𝐞𝐫 𝐜𝐫𝐚𝐬𝐡𝐞𝐝 shortly after takeoff from Edwards Air Force Base.
— FalconUpdatesHQ (@FalconUpdatesHQ) June 16, 2026
Thick black smoke was seen rising as emergency crews rushed to the site. (Representative video) pic.twitter.com/wy2by9FBcl