
अमेरिका में बुजुर्गों को ठगने वाले 2 भारतीय छात्रों को जेल, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
क्या है खबर?
अमेरिका में बुजुर्ग नागरिकों को ठगने वाले 2 भारतीय छात्रों को अलग-अलग लेकिन समान मामले में जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों छात्र वीजा पर अमेरिका के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
आरोपियों में एक 20 वर्षीय किशन राजेशकुमार पटेल है, जिसे इस सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी पाए जाने के बाद 63 महीने जेल की सजा हुई है।
उनके सह-प्रतिवादी, ध्रुव राजेशभाई मंगुकिया हैं। उनको जल्द सजा सुनाई जाएगी।
आरोप
क्या है आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, छात्र पटेल ने एक ऑनलाइन फिशिंग में हिस्सा लिया था, जिसमें खुद को अमेरिकी सरकारी अधिकारी बताकर वरिष्ठ नागरिकों से पैसे और सोना ठग रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि साजिश में कई ऑनलाइन फिशिंग विधियों का उपयोग हुआ है और काफी नकदी-सोना प्राप्त किया गया है। इसमें एक हिस्सा अपने सह-साजिशकर्ता को दिया गाय है।
पटेल ने अमेरिका के 25 बुजुर्गों को ठगा है, जिससे उनको 26.94 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।
जांच
पिछले साल अगस्त में किया गया था गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पटेल को 24 अगस्त, 2024 को ग्रेनाइट शोल्स, टेक्सास में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले वह 1.30 लाख डॉलर वसूलने की कोशिश कर रहा था। वह 29 अगस्त से हिरासत में है।
इसी से जुड़े एक अन्य मामले में तीसरे भारतीय छात्र मोइनुद्दीन मोहम्मद को भी जनवरी 2025 में 8 साल की जेल हुई है। उसने बुजुर्ग अमेरिकियों से 60 लाख डॉलर की ठगी की थी।
इनके शैक्षणिक संस्थान का खुलासा नहीं हुआ है।