NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में काट रहा 78 साल की सजा- UN
    अगली खबर
    आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में काट रहा 78 साल की सजा- UN
    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है

    आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में काट रहा 78 साल की सजा- UN

    लेखन नवीन
    Jan 10, 2024
    11:36 am

    क्या है खबर?

    मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर बड़ी खबर आई है।

    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट में बताया कि आतंकी सईद पाकिस्तान की जेल में बंद है और वह 78 साल कैद की सजा काट रहा है। उसे पाकिस्तान में 7 आतंकी फंडिंग मामलों में दोषी ठहराया गया है।

    बता दें कि भारत की जांच एजेंसियां कई मामलों में आतंकवादी सईद को तलाश कर रही हैं।

    रिपोर्ट

    UN ने आतंकी सईद के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर दी जानकारी 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने दिसंबर, 2023 में पाकिस्तान से UN द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी सईद के प्रत्यर्पण की मांग की थी। इसी मांग पर UN की प्रतिबंध समिति ने ये जानकारी साझा की है।

    समिति ने अपने बयान में कहा कि सईद को दिसंबर, 2008 में UN की अलकायदा प्रतिबंध समिति ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। वह पाकिस्तान में 12 फरवरी, 2020 से 78 साल कारावास की सजा काट रहा है।

    सईद

    आतंकी सईद के साथी भुट्टावी की मौत- UN 

    UN की समिति ने अपनी ISIL (दाएश) और अलकायदा प्रतिबंध सूची में व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध से संबंधित कुछ प्रावधानों में संशोधन किए हैं।

    इन संशोधनों के तहत, प्रतिबंध समिति ने यह भी अपडेट किया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और सईद के डिप्टी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की पिछले साल मई में मौत हो चुकी है।

    वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में बंद था।

    सईद

    कौन है आतंकी हाफिज सईद?

    सईद प्रतिबंधित आतंकी संगठन LeT का संस्थापक है। वह भारत के वांछित आतंकियों की सूची में पहले स्थान पर है। उसे 2008 में हुए मुबंई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

    सईद को कश्मीर में आतंकवादी हमलों और आतंकवादी समूहों की फंडिंग सहित कई मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।

    अमेरिका ने आतंकी सईद पर 1 करोड़ डॉलर (83.16 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है।

    प्लस

    मुंबई हमले में हुई थी 166 लोगों की मौत

    26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। तब समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए पाकिस्तान आतंकियों ने ताज होटल समेत 6 जगहों पर हमले किए थे।

    हमले में विदेशी नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई सैंकड़ों घायल हुए थे। 4 दिनों तक तक चले आतंकरोधी अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था।

    एक जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हाफिज सईद
    संयुक्त राष्ट्र
    आतंकी संगठन
    लश्कर-ए-तैयबा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हाफिज सईद

    पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा पाकिस्तान समाचार
    FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर हुआ पाकिस्तान, भारत ने दी यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान समाचार
    मुंबई हमले के 14 साल, कौन थे इसके गुनाहगार और अब वो कहां हैं? मुंबई
    हाफिज सईद के करीबी कैसर फारूख की कराची में गोली मारकर हत्या- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार

    संयुक्त राष्ट्र

    'कांतारा' के नाम एक और उपलब्धि, संयुक्त राष्ट्र में गूंजेगी फिल्म की दहाड़ कांतारा फिल्म
    UN ने की 'डिजिटल इंडिया' की तारीफ, कहा- अन्य देशों के लिए भारत रोल मॉडल डिजिटलीकरण
    मध्य 2023 में चीन को पछाड़कर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा भारत- UN जनसंख्या
    सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा सूडान

    आतंकी संगठन

    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: आतंकी संगठन अलकायदा की भारत में बम धमाके करने की धमकी अल कायदा
    जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर किया बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल आतंकी जम्मू-कश्मीर
    जिहादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है असम- मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा असम
    जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी के बाद कानून व्यवस्था में हुआ सुधार जम्मू-कश्मीर

    लश्कर-ए-तैयबा

    पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: गैर कश्मीरियों को मिला मतदान का अधिकार, आतंकी संगठन ने दी हमलों की धमकी जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरियों को वोट डालने का अधिकार देने के क्या मायने हैं? जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025