दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र का आया बयान, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र (UN) का बयान आया है। उसने शांतिपूर्ण आंदोलन करने अनुमति देने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने प्रदर्शन को लेकर कहा है कि जो भी लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, उनको बिना किसी उत्पीड़न या गिरफ्तारी के ऐसा करने दिया जाए। दरअसल, डुजारिक ने यह बयान तब दिया, जब उनसे मामले में सवाल पूछा गया था।
सवाल
डुजारिक से क्या पूछा गया था?
डुजारिक से पूछा गया, "भारत में विरोध-प्रदर्शन जारी है, जिसमें पुलिस ने सैकड़ों छात्रों को घायल कर दिया है। छात्र शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और शिक्षा प्रणाली में बदलाव चाहते हैं, इस पर UN का क्या रुख है?"
डुजारिक ने कहा, "UN विरोध-प्रदर्शन से वाकिफ है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को उत्पीड़न, गिरफ्तारी और चोटिल किए बिना ऐसा करने की इजाजत मिलनी चाहिए। सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी है कि वे अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें, जैसा हर जगह होता है।"
ट्विटर पोस्ट
डुजारिक का जवाब
BREAKING: UN reacts to protests in Delhi.
— Sidhant Sibal (@sidhant) July 25, 2026
UN Spox Stéphane Dujarric, in response to a question says, "important that people wishing to protest peacefully be allowed to do so without the fear of harassment, the fear of arrest, or the fear of injury" pic.twitter.com/S8fUCxLIG4