Page Loader
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद संयुक्त राष्ट्र का आया बयान, जानिए क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का आया बयान

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद संयुक्त राष्ट्र का आया बयान, जानिए क्या कहा

लेखन गजेंद्र
May 10, 2025
06:57 pm

क्या है खबर?

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का बयान आया है। समाचार एजेंसी PTI ने महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि हम निगरानी कर रहे हैं, लेकिन संघर्ष को कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू होने पर चिंता जताई थी और शांति की अपील की थी

युद्धविराम

आज शाम 5 बजे से लागू हुआ युद्धविराम

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।"

बयान

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी जानकारी

भारतीय विदेश सचिव की जानकारी से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा था, 'अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर हुई बातचीत के बाद मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों को समझदारी दिखाने पर बहुत-बहुत बधाई।' हालांकि, बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था।