Loading...
संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होते ही सभागार खाली, नेतन्याहू ने कायर कहा
संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होते ही सभागार खाली

संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होते ही सभागार खाली, नेतन्याहू ने कायर कहा

लेखन गजेंद्र
Sep 25, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक अजीबोगरीब हालात सामना करना पड़ा। नेतन्याहू ने जैसे ही महासभा में अपना भाषण शुरू किया, बड़ी संख्या में राजनयिकों ने उसका विरोध किया और सभागार छोड़कर बाहर चले गए। इस दौरान कुछ ने हूटिंग करके विरोध जताया। नेतन्याहू ने भी इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और सभागार छोड़ने वालों को नैतिक कायर बताया।

सभा

इजरायली प्रतिनिधियों ने बजाई ताली

नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क में अपने खिलाफ प्रदर्शनों और कब्जे वाले वेस्ट बैंक को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच मंच संभाला था।

उन्होंने मंच संभालते ही सभागार छोड़कर जाने वालों से कहा, "अगर कोई और नैतिक रूप से कायर है जिसने अभी तक हॉल नहीं छोड़ा है, तो कृपया अभी छोड़ दें।"

इस दौरान इजरायली प्रतिनिधियों ने खड़े होकर तालियां बजाई और हिब्रू भाषा में "अम यिसराएल चाई" के नारे लगाए, जिसका अर्थ "इजरायल के लोग जीवित रहें" है।

भाषण

अपने सहयोगियों और विरोधियों पर साधा निशाना

नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना की किया, जिन्होंने उन्हें युद्ध अपराधी कहा था।

उन्होंने कहा, "ममदानी, आपने मुझे यहां आने से रोकने की कोशिश की। आपने मुझे चुप कराने की कोशिश की। खैर, आप मुझे चुप नहीं करा सकते।"

साथ ही, उन्होंने पश्चिमी यूरोपीय नेताओं पर यहूदी विरोधी भीड़ के आगे झुकने का आरोप लगाया और कतर-तुर्की दोनों पर इजरायल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENT

निशाना

ब्रिटेन और फ्रांस पर निशाना

नेतन्याहू ने इजरायल के ऐतिहासिक साझेदार ब्रिटेन और फ्रांस को भी निशाने पर लिया।

नेतन्याहू ने कहा, "वे छोटे से इजरायल पर उपनिवेशवाद का आरोप लगाते हैं। और हम पर कौन आरोप लगा रहा है? उनमें ब्रिटेन और फ्रांस के लोग शामिल हैं। भगवान के लिए, उन्होंने ही तो यह शब्द गढ़ा है।"

हालांकि, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद दिया और कहा, "बर्बर लोगों के खिलाफ इस लड़ाई में राष्ट्रपति ट्रंप से बेहतर कोई सहयोगी नहीं रहा है।"

ADVERTISEMENT

मोर्चा

7 मोर्चों पर लड़ रहा इजरायल- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल गाजा, वेस्ट बैंक, सीरिया, लेबनान, ईरान, हौथी विद्रोहियों और इराक में मिलिशिया सहित 7 मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "इजरायल और अमेरिका ने न केवल अपनी रक्षा के लिए, बल्कि सभ्यता को बचाने के लिए मिलकर काम किया।"

उन्होंने अपने बड़े भाई योनातन नेतन्याहू के शब्दों को दोहराया, जिनकी 1976 में युगांडा में ऑपरेशन एंटेबे के दौरान निधन हो गया था, "हम जीतेंगे। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।"

ट्विटर पोस्ट

नेतन्याहू के भाषण के दौरान सभागार खाली करते प्रतिनिधि

ADVERTISEMENT