Loading...
ब्रिटेन: ट्रेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट कर खींची दाढ़ी, बढ़ा विवाद
ब्रिटेन के ट्रेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर पर हमला किया गया है

ब्रिटेन: ट्रेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट कर खींची दाढ़ी, बढ़ा विवाद

Sep 20, 2026
06:42 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन के ट्रेलफोर्ड शहर में शुक्रवार शाम बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वहां एक व्यक्ति ने सिख बस चालक पर जानलेवा हमला किया, उसकी दाढ़ी खींची और सिर से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बस को हाईजैक कर लिया और उसे गलत दिशा में दौड़ाते हुए सड़क पर मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट में आरोपी को दबोच लिया।

वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

यह घटना शाम करीब 6:30 बजे मेडले के कोर्ट स्ट्रीट पर घटी और कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में पीड़ित सिख ड्राइवर लगातार हांफते हुए यात्रियों से टेलीफोन मांगता और पुलिस को बुलाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

इसी तरह आरोपी को बस की टिकट-रीडिंग मशीन को उखाड़कर ड्राइवर पर मारने, उसकी दाढ़ी खींचने और उस पर सिर से लगातार प्रहार करते हुए देखा जा सकता है।

घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

कार्रवाई

हथियारबंद पुलिस ने 10 मिनट में आरोपी को दबोचा

स्थानीय पुलिस को शाम करीब 6:00 बजे मेडले के कोर्ट स्ट्रीट इलाके से पहली आपातकालीन (999) कॉल प्राप्त हुई थी।

उसके बाद मलिंसगेट पुलिस स्टेशन से सशस्त्र पुलिस टीम रवाना हुई और बस को चारों तरफ से घेरकर रोकते हुए 33 वर्षीय आरोपी यमनी नागरिक अली बलहाद को हिरासत में ले लिया।

उस पर लूटपाट और खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर लोगों की जान को खतरे में डालने का का मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENT

बयान

चालक की स्थिति और पुलिस का आधिकारिक बयान

सिख बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद पैरामेडिक्स की टीम ने मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया और फिर अस्पताल ले जाया गया।

गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में बस में सवार या सड़क पर चल रहे किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक एडवर्ड हैनकॉक ने कहा कि संदिग्ध हिरासत में है और चालक को गंभीर चोटें नहीं आई है। मामले जांच जारी है।

ADVERTISEMENT