LOADING...
'सबसे खूबसूरत महिला और 9,000 करोड़ रुपये', युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग
युगांडा के सेना प्रमुख ने तुर्की से अजीबोगरीब और विवादित मांग की है

'सबसे खूबसूरत महिला और 9,000 करोड़ रुपये', युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

लेखन आबिद खान
Apr 12, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

अफ्रीकी देश युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने 2 अजीबोगरीब मांगे रख दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तुर्की से एक अरब डॉलर (करीब 9,300 करोड़ रुपये) और सबसे खूबसूरत महिला को देने की बात कही है। मुहूजी का कहना है कि इस महिला को वे अपनी पत्नी बनाएंगे। मुहूजी ने इन मांगों को पूरा करने के लिए तुर्की को 30 दिन का समय दिया है।

धमकी

मुहूजी बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो राजनयिक संबंध खत्म

मुहूजी ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी दोनों मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कंपाला तुर्की एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोक देंगे और तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे। उन्होंने लिखा, 'तुर्की के लिए यह बहुत सीधा-सादा मामला है। या तो वे हमें पैसे दें या मैं यहां उनका दूतावास बंद कर दूंगा। वे भी तुर्की में हमारा दूतावास बंद कर सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं।'

बयान

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं मुहूजी

ये पहली बार नहीं है, जब मुहूजी ने अजीबोगरीब मांग की है। इससे पहले 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले में इटली को 100 गायें देने की पेशकश की थी। प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रोम पर हमला करने की धमकी भी दे डाली थी। मुहूजी ने हाल ही में इजरायल के समर्थन में 1 लाख सैनिक भेजने की पेशकश की थी। उन्होंने इसे 'पवित्र भूमि की रक्षा' के तौर पर पेश किया था।

Advertisement