UAE ने फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर को सम्मानित किया
क्या है खबर?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई उड़ान को हादसे से बचाने के लिए बहादुरी का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित किया है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस घटना में शामिल चालक दल के सदस्यों को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया है। यह सम्मान इमरजेंसी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रखने के उनके प्रयासों को मान्यता देता है।
सम्मान
सम्मान समारोह में मौजूद रहे बड़े नेता
मच्छार समेत सभी चालक दल के सदस्यों को सम्मानित करते समय दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम मौजूद थे।
मंगलवार को शेख मोहम्मद बिन ज़ायद ने उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की मौजूदगी में चालक दल का स्वागत किया।
इससे पहले शेख हमदान 3 अक्टूबर को मच्छार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
बहादुरी
क्या है घटना?
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कैप्टन मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हुए थे।
उसका इरादा 150 इजरायली समेत 172 यात्रियों वाले विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना था। हालांकि, मच्छार ने उससे मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों ने हम्माम को काबू कर लिया।
इससे बड़ा हादसा टल गया। सह-पायलट UAE की हिरासत में है।
ट्विटर पोस्ट
स्मित मच्छार समेत चालक दल के सदस्यों का सम्मान
🇮🇳🇦🇪 UAE's Highest Recognition For Indian Pilot Smit Machchhar
— RT_India (@RT_India_news) October 28, 2026
The flydubai captain who helped stop an attempted mid-air hijacking in September has now been honoured by UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed.
Machchhar and his fellow crew members were awarded the First Class… pic.twitter.com/7Kwky48Jrd