सऊदी अरब के रिहायशी इलाके में मिसाइल हमले में एक भारतीय समेत 2 लोगों की मौत
क्या है खबर?
इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमला करने के बाद मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव के बीच सऊदी अरब में पहली मौत की खबर सामने आ गई है। रविवार को अल-खारज प्रांत में एक रिहायशी इलाके में हुए मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। सऊदी अरब की नागरिक रक्षा एजेंसी ने इस हमले और मौतों की पुष्टि की है।
हमला
कैसे हुआ यह हमला?
नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह के समय घटित हुई। वह एक रखरखाव और सफाई कंपनी से संबंधित आवासीय परिसर पर एक मिसाइल आगर गिर गई। इसमें एक भारतीय नागरिक और बांग्लादेश नागरिक की मौत हो गई। इसी तरह 12 अन्य बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्प्ताल में उपचार चल रहा है। इसी तरह मृतकों और घायलों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
हमला
अल खारज प्रांत पर बार-बार हुए हमले
अल खारज प्रांत में एक विशाल हवाई अड्डा है और पिछले सप्ताह ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में किए गए हमलों के दौरान इसे बार-बार निशाना बनाया गया है। ये हमले इजरायल और अमेरिका द्वारा इस्लामी गणराज्य के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद किए गए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को बताया कि उन्होंने अल-खारज सहित कई स्थानों पर रडार प्रणालियों को निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है।
सलाह
भारत ने सऊदी अरब में नागरिकों के लिए जारी की सलाह
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक सलाह जारी कर कहा, "सऊदी अरब में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सऊदी अरब में प्रचलित सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और स्थानीय अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी सलाहों का अनुसरण करने की सलाह दी जाती है।" दूतावास ने कहा कि रियाद में उसका कामकाज और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास VFS से आउटसोर्स की गई सेवाओं के साथ सामान्य चल रहे हैं।